मुख्यमंत्री ने शिमला के पीटरहॉफ में मनाई “होली”- 4 मंत्री और गणमान्य लोगों के साथ मनाया जश्न

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के पीटरहॉफ में अपने मंत्रीमंडलीय सहयोगियों, कांग्रेस नेताओं, गणमान्य लोगों और शिमला शहर के नागरिकों के साथ होली खेली।

रंगों के इस पर्व पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को इस त्यौहार को पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाना चाहिए।

 उन्होंने  कामना की कि रंगों का यह त्यौहार प्रदेश और यहां के लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि लाए।  उन्होंने उम्मीद जताई कि होली का यह त्यौहार देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करेगा।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

          इससे पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को होली की बधाई दी।

Share from A4appleNews:

Next Post

कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी और CPS सुंदर सिंह ठाकुर पहुँचे किन्नौर, DC ने किया स्वागत

Thu Mar 9 , 2023
एप्पल न्यूज़, किन्नौर राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी और मुख्य संसदीय सचिव, बहुउद्देशीय परियोजनाएँ, ऊर्जा, पर्यटन, वन एवं परिवहन सुन्दर सिंह ठाकुर सायं जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पहुँचे। जहां जिला पुलिस के जवानों द्वारा कैबिनेट मंत्री को गार्ड […]

You May Like

Breaking News