file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

दुःखद- श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान ग्लेशियर पर फिसले दोनों श्रद्धालुओं के शव बरामद, यात्रा पर रोक, अब तक 6 की मौत

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

-जिला कुल्लू के उपमंडल निरमंड की दुर्गम श्रीखंड यात्रा जहां भारी बारिश के कारण प्रशासन के द्वारा आगामी दो दिनों तक रोक दी गई है।

वहीं बीते दिन ही मध्यपदेश के एक श्रद्धालु की भी यात्रा के दौरान मौत हुई है। इसके अलावा जत्थे में गए 3 श्रद्धालु भी पैर फिसलने के चलते खाई में गिर गए हैं।

जिनमें से एक व्यक्ति का शव शनिवार को ही बरामद हुआ था और अन्य 2 श्रद्धालु अभी भी लापता थे जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं।

जिला कुल्लू प्रशासन की ओर से गठित रेस्क्यू टीम के द्वारा एक श्रद्धालु के शव को अब रेस्क्यू किया था। जबकि बाकी लापता 2 श्रद्धालुओं के शव भी बरामद कर दिए हैं। ऐसे में खराब मौसम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा बन रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार तीनों श्रद्धालु श्रीखंड महादेव की चढ़ाई  चढ़ रहे थे। ऐसे में खराब रास्ते के चलते तीनों का पांव फिसला और वे खाई में गिर गए।

साथ चल रहे श्रद्धालुओं के द्वारा इस बारे को रेस्क्यू टीम को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने एक श्रद्धालु के शव को अपने कब्जे में शनिवार को ही ले लिया था।

वहीं अब उक्त श्रद्धालुओं के शवों को निरमंड अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।  पुलिस अधिकारी आनी गुलशन कुमार ने बताया कि जगह-जगह रेस्क्यू टीम को तैनात किया गया है।

खराब मौसम के चलते भी यह यात्रा आगामी 2 दिनों के लिए स्थगित कर दी गई है। खराब मौसम के चलते यात्रा में बाधा आ रही है। 

वहीं डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि आगामी दो दिनों तक श्रीखंड महादेव की यात्रा को स्थगित कर दी गई है। जो श्रद्धालु जहां पर भी है वह उसी स्थान पर रहे

 मौसम साफ होने के बाद ही आगामी यात्रा के बारे में प्रशासन के द्वारा निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्वती बाग में तेज हवा चलने के कारण वहां के श्रद्धालुओं को बापस भीम डुआरी बुलाया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में आपदा राहत के लिए "हेल्प लाइन नम्बर" जारी, जानें कहाँ किसे करें मदद के लिए सम्पर्क

Mon Jul 10 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला “The state government has released helpline numbers for respective districts and state emergency operation centre”In case of any emergency please contact the following numbers हिमाचल में आपदा राहत के लिए “हेल्प लाइन नम्बर” जारी, जानें कहाँ किसे करें मदद के लिए सम्पर्क

You May Like

Breaking News