IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

वर्ष 2024 का हिमाचल का सरकारी कैलेंडर जारी, आम जनता के लिए 12 जनवरी से होगा उपलब्ध

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

प्रदेश सरकार का वर्ष 2024 का कैलेंडर मुख्यमन्त्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में विमोचन किया।

इस अवसर पर मन्त्री राजेश धर्माणी, मन्त्री यादविंदर गोमा, मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग के सचिव डा. अभिषेक जैन तथा नियन्त्रक प्रभा राजीव सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

सरकारी कलैण्डर में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के विकास हेतु कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं सहित कुशल आपदा प्रबन्धन से सम्बन्धित गतिविधियों को दर्शाया गया है।
मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग द्वारा सरकारी कलेंडर को समस्त सरकारी विभागों/निगमों/बोर्डों तथा स्वायत संस्थाओं को प्रदाय किया जाता है।

आम जनता के लिए कैलेंडर का विक्रय दिनांक 12 जनवरी, 2024 से किया जाएागा। इस कलेंडर की कीमत 20 रुपये निर्धारित की गई है।

यद्यपि एजेंट तथा समस्त जिलों की रैडक्र्ॅास सोसइटियाँ इस कैलेंडर को इस विभाग से 20 रुपये का लेकर 22 रुपये में बेच सकेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने कुल्लू में किए 198 करोड़ लागत की 13 परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास

Mon Jan 1 , 2024
कहा प्रदेश सरकार पर्यटकों को हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध एप्पल न्यूज़, शिमला        मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कुल्लू के प्रवास के दौरान जिला के लिए 198 करोड़ रुपये की 13 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। इस अवसर पर […]

You May Like

Breaking News