IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

“डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस” में हिमाचल को राष्ट्रीय “अवार्ड”, CM ने दी शुभकामनाएं

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस (डीडीटीएंडजी) विभाग को नई दिल्ली में आयोजित 6वें गवर्नेंस नाउ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन समिट एंड अवॉर्ड्स में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि राज्य की प्रमुख नवाचार पहल ‘हिम परिवार’ को शासन को सुदृढ़ बनाने और जनसेवा वितरण में सुधार के लिए डिजिटल तकनीकों के नवोन्मेषी उपयोग के लिए सराहा गया है।
यह पुरस्कार हाल ही में शिखर सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया था और कल मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (डिजिटल प्रौद्योगिकी, नवीनीकरण और गवर्नेंस) गोकुल बुटेल द्वारा औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री को सौंपा गया था।


 मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल के माध्यम से परिवार-आधारित नागरिक केन्द्रित एक व्यापक डेटाबेस तैयार किया गया है, जिससे लाभार्थियों की सटीक पहचान संभव होती है। इससे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लक्षित वर्गों तक पहुंचाया जाता है।

उन्होंने कहा कि यह समान नागरिक-केंद्रित, पारदर्शी और तकनीक-आधारित शासन के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।
उन्होंने कहा कि राज्य में मजबूत डिजिटल पब्लिक अधोसंरचना विकसित करने और नागरिकों के लिए उपयोगी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध करवाने में विभाग द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि विभाग भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते हुए डिजिटल गवर्नेंस पहलों को और सुदृढ़ करेगा, ताकि हिमाचल प्रदेश के लोग व्यापक रूप से लाभान्वित हो सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

"डिजास्टर एक्ट" से हिमाचल में "चुनाव टले, पंचायतें भंग", अब अफसरों के हवाले पंचायती राज व्यवस्था, पढ़ें कैसे..!

Sat Jan 31 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं का मौजूदा कार्यकाल 31 जनवरी 2026 को समाप्त हो गया है, लेकिन आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के लागू रहने के कारण समय पर पंचायत चुनाव नहीं कराए जा सके। इसके चलते राज्य सरकार ने एक अहम अधिसूचना जारी करते हुए ग्राम पंचायतों, […]

You May Like

Breaking News