कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी और CPS सुंदर सिंह ठाकुर पहुँचे किन्नौर, DC ने किया स्वागत

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, किन्नौर
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी और मुख्य संसदीय सचिव, बहुउद्देशीय परियोजनाएँ, ऊर्जा, पर्यटन, वन एवं परिवहन सुन्दर सिंह ठाकुर सायं जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पहुँचे।

जहां जिला पुलिस के जवानों द्वारा कैबिनेट मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने टोपी और मफलर भेंट कर राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री व मुख्य संसदीय सचिव का स्वागत किया।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विवेक चहल, उपमण्डल दण्डाधिकारी कल्पा डॉ मेजर शशांक गुप्ता, सहायक आयुक्त राजेन्द्र कुमार गौतम, परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना लक्ष्मण सिंह कनेट, तहसीलदार कल्पा कंचन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

किन्नौर के 70 प्रशिक्षु रकच्छम में 14 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सीख रहे स्कींग की बारिकियां

Thu Mar 9 , 2023
एप्पल न्यूज़, सांगला किन्नौर जिला के कल्पा उपमण्डल में स्थित रकच्छम में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली के माध्यम से 14 दिवसीय स्कींग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 70 स्थानीय युवा भाग ले रहें जिनमें 03 युवतियां […]

You May Like

Breaking News