शिक्षक महासंघ का प्रतिनिधि मंडल शिमला में राज्यपाल से मिला, गुरु बन्दन कार्यक्रम के लिए दिया न्यौता

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर के साथ उनके निवास स्थान पर मिला।

प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा, राज्य उपाध्यक्ष डॉ मामराज पुंडीर, राज्य महासचिव विनोद सूद शामिल रहे।

इस अवसर पर शिक्षक महासंघ की अगुवाई में सामाजिक सरोकार को लेकर विवेकानंद जयंती से लेकर सुभाष चंद्र बोस की जयंती तक कर्तव्य बोध दिवस , गुरु पूर्णिमा से शुरू होने वाले गुरु वंदन के साथ चैत्र मास में आयोजित होने वाले नव वर्ष स्वेच्छा कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

इसी कड़ी में जिला शिमला में आयोजित होने वाले गुरु वंदन कार्यक्रम में राज्यपाल को शामिल होने का न्योता दिया गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने टिक्कर में सुनी जनसमस्याएं, 15 साल बाद 412 नई पंचायतें बनाकर ग्रामीणों को दिया लाभ

Tue Aug 3 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने तहसील टिक्कर के ग्राम पंचायत धराड़ा और खारला का दौरा कर वहां की जनसमस्याएं सुन कर अधिकतर समस्यायों का मौके पर निपटारा किया।ग्राम पंचायत धराड़ा में जन समस्याएं सुन ने के उपरांत उन्होंने अपने संबोधन […]

You May Like

Breaking News