पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने टिक्कर में सुनी जनसमस्याएं, 15 साल बाद 412 नई पंचायतें बनाकर ग्रामीणों को दिया लाभ

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने तहसील टिक्कर के ग्राम पंचायत धराड़ा और खारला का दौरा कर वहां की जनसमस्याएं सुन कर अधिकतर समस्यायों का मौके पर निपटारा किया।
ग्राम पंचायत धराड़ा में जन समस्याएं सुन ने के उपरांत उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि क्षेत्र में महिला मंडल भवन निर्माण तथा स्थानीय पंचायत धराड़ा भवन निर्माण के लिए पैसों की कमी नहीं आने देंगे।


उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 15 वर्षों के बाद 412 नई पंचायतें पूरे प्रदेश में बनाई गई जिससे उस क्षेत्र की जनता को अनेकों लाभ प्राप्त होंगे।
उन्होंने बताया कि स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा ने क्षेत्र के विकास के लिए एक विजन स्थापित किया था। जिसकी बदौलत आज क्षेत्र 10 हजार करोड़ रुपए की आर्थिकी प्रदान करता है। साथ ही एंटी हेलगन का आइडिया भी नरेंद्र बरागटा लाए थे। मंडियों के विस्तारीकरण में एक बहुत बड़ी सोच स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के पास थी। जिनकी बदौलत आज क्षेत्र में अनेकों मंडियां स्थापित की गई है तथा पराला मंडी में फूड प्रोसेसिंग प्लांट को भी स्थापित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के सपने को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी द्वारा जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 2 एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की गई, जिसे कैबिनेट द्वारा भी मंजूरी प्रदान की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि साढ़े 3 वर्षों में प्रदेश के कोने-कोने के साथ क्षेत्र में भी अभूतपूर्व विकास किए गए है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार का पहली मंत्रिमंडल का निर्णय वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन सुविधा 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई। साथ ही हमारी बुजुर्ग माताओं के लिए वृद्धावस्था पेंशन के लिए आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि हर घर को चूल्हा प्रदान करने के उद्देश्य से हिमाचल ग्रहणी सुविधा योजना शुरू की गई, जिसके अंतर्गत साढ़े 3 लाख परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से हिमकेयर योजना के अंतर्गत साढ़े 5 लाख लोगो को लाभान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा रेन हार्वेसिं्टग टैंक बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपए का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एक बीघा योजना के अंतर्गत 1 साल के अंदर 5000 महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है।
इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध है जिसके लिए प्रदेश में विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भाजपा आईटी सेल संयोजक चेतन बरागटा, स्थानीय प्रधान गीता जरेट, उप प्रधान सतीश ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष पवन चैहान, उपमंडलाधिकारी सुरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी प्रताप चैहान, जिला सिरमौर प्रभारी अरुण फालटा, मंडल महामंत्री राकेश शर्मा, मनमोहन कपालटा, सीता राम कपालटा तथा अन्य पदाधिकारी, महिला मंडल एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

मंडी से MP रामस्वरूप शर्मा की मौत की कानूनी प्रकिया के तहत हो रही जांच, परिवार ने नही की है CBI जांच की मांग

Tue Aug 3 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला सांसद रामस्वरूप की दिल्ली में हुई मौत की विपक्ष ने सदन में सीबीआई जांच की मांग उठायी। विपक्ष ने नियम 67 के तहत चर्चा न मिलने पर सदन से वाकआउट कर दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तथ्यों के आधार पर जांच की प्रकिया चली हुई […]

You May Like

Breaking News