IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

किन्नौर के 70 प्रशिक्षु रकच्छम में 14 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सीख रहे स्कींग की बारिकियां

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सांगला

किन्नौर जिला के कल्पा उपमण्डल में स्थित रकच्छम में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली के माध्यम से 14 दिवसीय स्कींग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 70 स्थानीय युवा भाग ले रहें जिनमें 03 युवतियां भी शामिल हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली के प्रशिक्षक अंकुश वर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण 27 फरवरी से 12 मार्च, 2023 तक चलेगा।

इस 14 दिवसीय प्रशिक्षण में युवाओं को स्कींग से सम्बधिंत कौशल की जानकारी प्रदान की जा रही है ताकि युवा स्कींग के क्षेत्र में अपना नाम कर सकें।

उन्होंने बताया कि उनके साथ दो अन्य प्रशिक्षक एल.सी नेगी व निश्चय राण्टा इन प्रशिक्षुओं को स्कींग के गुर सिखा रहे हैं।
अंकुश वर्मा ने बताया कि किन्नौर जिला पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला है तथा यहां सर्दियों के मौसम में पर्याप्त बर्फबारी होती है तथा इस अनुकूल परिस्थिति के मद्देनजर स्कींग मनोरंजन के साथ-साथ आय का अच्छा स्त्रोत भी है।

इसी के साथ-साथ स्कींग विंटर गेम्ज व साहसिक खेलों के माध्यम से पर्यटन को बढ़ाने में अच्छा योगदान कर सकती है।
प्रशिक्षण में भाग ले रही रक्छम गांव की युवती दीक्षा ने बताया कि उनके लिए स्कींग सिखना एक अच्छा अनुभव है तथा यह प्रशिक्षण उनके लिए आगे चलकर काम आएगा।

उन्होंने कहा कि उन्होंने अन्य युवतियों से भी स्कींग कोर्स करने का आग्रह किया है।
स्थानीय गांव के ही दीपक ने बताया कि वह स्कींग कोर्स करने के प्रति बहुत उत्साहित हैं तथा वह इस प्रशिक्षण से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक सतेंजिन लामो ने बताया कि यह प्रशिक्षण किन्नौर जिला के युवाओं को निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है तथा इन प्रशिक्षुओं को रहने व खाने-पीने की व्यवस्था निगम द्वारा प्रदान की जा रही है।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता ने बताया कि जिला किन्नौर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और किन्नौर जिला में स्कींग को बढ़ावा देने के दृष्टिगत 4 स्लोपस को विकसित किया जा रहा है जिसमें चाका-कंडा, सांगला-कंडा, रूकती तथा रकच्छम शामिल हैं।

इसी के मद्देनजर रकच्छम में 14 दिवसीय स्कींग प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य किन्नौर जिला में शीतकालीन खेलों व पर्यटन को बढ़ावा देना है।

Share from A4appleNews:

Next Post

"फ़ाग"- रामपुर बुशहर में 24 देवी-देवताओं का महाकुंभ, ढोल नगाड़ों पर राजदरबार में नृत्य फिर "महानाटी"- देव समागम का अनूठा उत्सव आज से...

Thu Mar 9 , 2023
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहरशिमला जिला के उपमंडल रामपुर बुशहर में जिला स्तरीय फाग मेला गत वर्ष की भांति इस बार 9 मार्च से शुरू होगा जो 12 मार्च तक चलेगा। इस फाग मेले में शिमला और कुल्लू जिला के 24 देवी- देवता शिरकत करेंगे। मेले में आने वाली देवी देवताओं […]

You May Like

Breaking News