भगोली नाला में गश्त के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई, ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज
एप्पल न्यूज़, जुब्बल
जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना जुब्बल की टीम ने एक युवक को 117 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4 बजे पुलिस थाना जुब्बल की टीम भगोली नाला क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने एक युवक के कब्जे से 117 ग्राम चरस बरामद की।

आरोपी की पहचान लोकेंद्र राणा (20) पुत्र राम बहादुर राणा, निवासी डांगा जर्द, तहसील बेलौरी, जिला कंचनपुर, नेपाल के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में श्याम शरखोली के यहां, गांव देवनगर, डाकघर बरथाटा, तहसील जुब्बल, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश में रह रहा था।
पुलिस ने इस मामले में पुलिस थाना जुब्बल में एफआईआर संख्या 56/2026, दिनांक 28 अक्टूबर 2026, धारा 20 मादक द्रव्य एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (ND&PS Act) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में आगामी जांच जारी है। जिला शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।




