एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिमला स्थित राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का नाम बदलकर अब राजीव गांधी राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, शिमला कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग ने 30 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल हिमाचल प्रदेश ने जनहित में शिमला स्थित मौजूदा हिमाचल प्रदेश राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का नाम बदलने के आदेश जारी किए हैं। अब यह संस्थान राजीव गांधी राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के नाम से जाना जाएगा।
यह अधिसूचना सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति के बाद जारी की गई है। अधिसूचना पर स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंघमार के हस्ताक्षर हैं। सरकार के इस निर्णय के बाद संस्थान का आधिकारिक नाम बदल गया है।



