IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

चिड़गांव में 267 ग्राम चरस के साथ नेपाली मूल का व्यक्ति गिरफ्तार

जाखी के नजदीक सिड़रोती में बगीचे के डेरे की तलाशी के दौरान संदूक से बरामद हुआ नशीला पदार्थ
एप्पल न्यूज़, रोहडू /शिमला

शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना चिरगांव की टीम ने एक व्यक्ति को 267 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जाखी के नजदीक सिड़रोती में एक बगीचे में बने डेरे में नशीला पदार्थ रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में डेरे की तलाशी ली। इस दौरान एक संदूक से लगभग 267 ग्राम चरस/भांग बरामद हुई।


मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन (30) पुत्र खीम बहादुर, निवासी रोल्पा, नेपाल के रूप में हुई है। आरोपी उक्त बगीचे में चौकीदार के रूप में कार्यरत था।
पुलिस ने आरोपी को 5 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस थाना चिरगांव में FIR संख्या 116/2026 दिनांक 05.11.2026 के तहत ND&PS Act की धारा 20 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News