विक्रमादित्य बोले- नगर निगम शिमला में महिलाओं को मिले मेयर-डिप्टी मेयर का पद, हार पचाकर विपक्ष की भूमिका निभाए भाजपा

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद अब मेयर व डिप्टी मेयर पद के लिए दावेदारी शुरू हो गई है।

एक ओर जहां छोटा शिमला से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी सुरेंद्र चौहान के मेयर बनने के कयास लगाए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी की चौदह महिला प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

ऐसे में अब कुल 34 वार्डो का प्रतिनिधित्व 21 महिलाएं कर रही है। ऐसे में अब लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने महिलाओं को बड़े पद देने के लिए पैरवी करने की बात कही है।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नगर निगम चुनावो में मिली जीत का श्रेय शिमला के लोगों को दिया है।

मीडिया से मुखातिब होकर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस बार नगर निगम के सदन में 34 में से 21 महिलाएं पार्षद के रूप में पंहुची है।

इनमें 14 कांग्रेस की है और वे स्वयं कांग्रेस पार्टी के चुनाव निशान पर जीती हुई महिला पार्षद को निगम में बड़े पद के लिए पैरवी करेंगे।

उन्होंने कहा कि निगम की आगामी बैठकों में वे विधायक के नाते स्वयं शिरकत करेंगे और शिमला के विकास के लिए बनने वाली योजनाओं में अपने सुझाव भी साझा करेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई है जिसका फायदा आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा।

भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा हार पचा नही पा रही है जिसके चलते अब हार के नए नए बहाने ढूंढ रही है।

वन्ही सेब सीजन की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बागवानी और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं ताकि बागवानों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल के हस्तशिल्प उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान देगा ‘हिम-क्राफ्ट’- मुख्यमंत्री

Sun May 7 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश अपनी विभिन्न कलाओं तथा अभिभूत कर देने वाले हस्तशिल्प उत्पादों के लिए प्रसिद्ध है। राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के हस्तशिल्प तथा हथकरघा उत्पादों को एक नए ब्रांड के रूप में वैश्विक बाजार में पहचान दिलाने तथा ‘हिम-क्राफ्ट’ को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए विपणन रणनीति […]

You May Like

Breaking News