IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल- कर्फ़्यू तोड़ने के 577 मामले दर्ज, 472 गिरफतार, 407 वाहन जब्त, तब्लीगीयों के सम्पर्क में आए 626 लोग क्वरंटाईन

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल पुलिस द्वारा पिछले 24 घण्टों में दिनांक 09.04.2020 तक कर्फ्यू/लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। इस अवधि में प्रदेश में कर्फ्यू में उल्लंघन के 55 मामले पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें 28 मामले कांगड़ा जिले में पंजीकृत हुए हैं। इन 55 अभियोगों में 26 लोगों को गिरफतार किया गया है तथा 05 लोगों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत निवारक कार्यवही की गई है। पिछले 24 घण्टों में प्रदेश में उल्लंघनकर्ताओं के 35 वाहन जब्त किए गए हैं तथा 39,200 रूपये का जुर्माना प्राप्त किया गया है।


प्रदेश में अभी तक कर्फ्यू/लॉकडाउन के उल्लंघन के दिनांक 09.04.2020 कुल 577 मामले पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें 472 आरोपियों को गिरफतार किया गया है। इसके अतिरिक्त 74 व्यक्तियों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता की निवारक धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। कर्फ्यू के उल्लंघन करने वाले 407 वाहनों को जब्त किया गया है व उल्लंघनकर्ताओं से 4,41,600/- रूपये का जुर्माना प्राप्त किया गया है।
प्रदेश में तब्लीगी जमात के जिन लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है उनके सम्पर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। अभी तक प्रदेश में तब्लीगी जमात के लोगों एवं उनके सम्पर्क में आए 626 लोगों को क्वरंटाईन किया गया है, जिससे इस महामारी को फैलने से रोका जा सके।

तब्लीगी जमात के लोगों द्वारा आदेशों की अवज्ञा करने पर 20 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं तथा इन अभियोगों में संलिप्त लोगों के 51 मोबाईल फोन को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है, जिनमें से 02 मोबाईल फोन के डाटा को पुनः प्राप्त किया गया है।
पुलिस द्वारा प्रदेश की जनता से आग्रह किया जाता है कि वे कर्फ्यू के नियमों का पालन करें तथा कोविड़-19 महामारी को रोकने में प्रशासन एवं सरकार का सहयोग करें।

Share from A4appleNews:

Next Post

Thu Apr 9 , 2020

You May Like

Breaking News