DC मंडी सहित जिला के 6 बड़े अधिकारी हुए क्वारन्टीन, सचिवालय में हुई बैठक में हुए थे शामिल

7
IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मंडी

हिमाचल प्रदेश में कोरोना को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। बीते कल
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय में एक डिप्टी सेक्रेटरी के कोविड पाजिटिव पाए जाने के बाद वीरवार को जिला मंडी के उपायुक्त ऋगवेद सिंह ठाकुर ने अपने सहित अन्य 6 अधिकारियों को सेल्फ क्वारंटाईन कर दिया हैं।

जानकारी देते हुए जन एवं सूचना अधिकारी मंडी सचिन सांगर ने कहा कि मुख्यमंत्री के उप सचिव के बीते कल कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पिछले हफ्ते शिमला में हुई एक बैठक में शामिल रहे उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर समेत मंडी जिला के 6 अधिकारियों ने खुद को सेल्फ क्वारंटाइन किया है।

एहतियात के तौर पर इन सभी अधिकारियों ने कोरोना जांच के लिए सैंपल दिए हैं, जिसे किसी भी प्रकार की आशंका का निर्मूलन हो सके। उन्होंने कहा कि यह सभी अधिकारी उपसचिव के सीधे सम्पर्क में नहीं आए हैं, लेकिन वे सब एक बैठक में शामिल रहे इसलिए मंडी जिला से बैठक में गए सभी अधिकारियों ने एहतियातन सैंपल दिए हैं।

सचिन ने कहा कि पिछ्ले हफ्ते शिमला में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर हुई एक बैठक में उपायुक्त ऋगवेद ठाकुर, एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता दारा सिंह देहल, चीफ आर्किटेक नंद लाल चंदेल, अधीक्षण अभियंता विजय चौधरी और लोक निर्माण विभाग जंजैहली के अधिशासी अभियंता ने भाग लिया था।

Share from A4appleNews:

Next Post

बिना परमिट हिमाचल सचिवालय में नो एंट्री

Thu Jul 23 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री के उप सचिव के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सचिवालय प्रशासन सख्त हो गया है। आज जारी आदेश में साफ कहा गया है कि अब सचिवालय में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी जब तक कि वह […]

You May Like

Breaking News