IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा के निधन से प्रदेश ने राजनीति में एक महान व्यक्तित्व खो दिया- वीरभद्र सिंह

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्वं सासंद प्रतिभा सिंह व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्यामा शर्मा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है।
वीरभद्र सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्यामा शर्मा एक ऎसी नेत्री थी जो अपनी स्पष्ट वादिता के लिए जानी जाती थी।उनके निधन से प्रदेश ने राजनीति में एक महान व्यक्तित्व खो दिया जिसकी कमी कभी पूरी नही की जा सकेगी।

\"\"

पूर्व मंत्री कुमारी श्यामा शर्मा के आकस्मिक निधन पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। ऊर्जा मंत्री ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
   लोकसभा सदस्य एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ0 राजीव बिंदल, विधायक पच्छाद रीना कश्यप, अध्यक्ष कृषि विपणन बोर्ड बलदेव भण्डारी व उपाध्यक्ष राज्य नागरिक आपूर्ति निगम बलदेव तोमर ने भी श्यामा शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
  श्यामा शर्मा कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी तथा सोमवार प्रातः उन्हें नाहन मेडिकल कॉलेज से चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जहां उनका निधन हुआ।
    श्यामा र्श्माा अपने राजनैतिक जीवन में तीन बार विधायक व मंत्री भी रही। उन्हांेने पहली बार 1977 मंे नाहन विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के साथ कई आन्दोलनों में भाग लिया व कई बार जेल भी गई।

Share from A4appleNews:

Next Post

किन्नौर में कोरोना का कहर जारी, 24 पॉजिटिव 1 की मौत

Tue Sep 22 , 2020
एप्पल न्यूज़, संदीप शर्मा, किन्नौर जिला किन्नौर में एक साथ 24 कोरोना पॉजिटिव मामले आये जिसमें से एक 81 वर्षीय बुजुर्ग की मौत।किन्नौर में कोरोना से पहली मौत ।आज जिला किन्नौर में 180 सेम्पल्स रेपिड एंटीजन टेस्ट से किये गए जिसमें 24 कोरोना पॉजिटिव मामले आये ।कोरोना पॉजिटिव आये लोगों […]

You May Like

Breaking News