डंडी और झंडी पर विक्रमादित्य ने कहा- जब सर्वदलीय बैठक में निर्णय स्वीकारा तो अब तूल क्यों

6
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस के युवा विधायक विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश सरकार के विधायको को झंडी देने के निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह मांग लंबे समय से चली आ रही थी। विधायको की मांग पर सर्वदलीय बैठक में निर्णय के बाद सरकार ने इस निर्णय को स्वीकार कर लिया है और अब इस पर बेबजह तूल नही दिया जाना चाहिए।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि विधायकों को इस प्रकार से टारगेट करना उचित नही है। उन्होंने साफ किया कि वह वीआईपी कल्चर के खिलाफ है और इसके लिये सभी को एक समान नियम होने चाहिए, चाहे वह चीफ सेक्रेटरी हो, पुलिस अधिकारी हो,या कोई भी न्यायिक अधिकारी हो।


विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि झंडी केवल सिटिंग विधायक को ही प्रस्तावित है।इसमें उन्हें कही भी आने जाने में ट्राफिक में सुविधा होगी।उन्होंने कहा कि झंडी का मतलब वीआईपी कल्चर नही है बल्कि यह विधानसभा के सदस्य के तौर पर लोकतंत्र के स्तम्ब का एक प्रतीक होगा।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से विधायक अपनी सैलरी का 30 प्रतिशत अंश कोरोना राहत कोष में दान दे रहें है।उन्होंने कहा कि विधायकों को अपने सामाजिक दायित्व को भी समय समय पर पूरा करना होता है,ऐसे में उन्हें विधानसभा द्वारा दी जा रही सुविधाओं या सरकार द्वारा दिये जा रहें किसी भी प्रोत्साहन को बेबजह तूल देना उचित नही है और न ही इस पर कोई राजनीतिक की जानी चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

सरकार का लक्ष्य कोरोना महामारी से प्रदेश को राहत दिलाना, हर वर्ग को राहत देने के बारे में विचार करेगी जयराम सरकार- बिक्रम

Thu May 27 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला देश एवं प्रदेश में कोरोना वैश्विक महामारी के चलते देश एवं प्रदेश की आर्थिकी मे सेंध लग गई है। लगभग डेढ़ साल से अधिक समय से हिमाचल प्रदेश कोरोनावायरस जैसी महामारी से जूझ रहा है। महामारी से अभी तक कोई भी निजात मिलती नजर नहीं आ रही […]

You May Like

Breaking News