खंड शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में की सेंधमारी से विभाग को डेढ़ लाख की चपत           

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, गोहर संजीव कुमार

पुलिस स्टेशन गोहर के समीप खंड शिक्षा अधिकारी के दफ्तर गोहर में गत रात्रि चोरों ने सेंध लगाकर चोरी करने की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने स्कूल भवन की दूसरी मंजिल में खिड़की के सलाखें व शीशे तोड़कर दफ्तर में लगे दो लैपटॉप यूपीएस लेकर फरार हो गए। जिसे विभाग को करीब डेढ़ लाख की चपत लगी है। जानकारी के अनुसार एक हफ्ते पहले भी इसी भवन पर प्राइमरी एजुकेशन दफ्तर से चोरों ने लैपटॉप चुराए हैं। जिसे 3 दिन बाद आधा सामान सीनियर सेकेंडरी गोहर के साइंस लैब की ऊपरी मंजिल की छत से बरामद किया गया था। अभी चोरी की घटना का पहला मामला पूरी तरह से सुलझा नहीं था कि चोरों ने कंप्यूटर चोरी की दूसरी घटना को अंजाम दे दिया है। बता दें कि पुलिस स्टेशन के कुछ दूरी पर नाक तले शिक्षा विभाग के दफ्तर में चोरों ने खिड़की से अंदर घुस कर दूसरी मंजिल में रखे दो कंप्यूटर सहित यूपीएस पर हाथ साफ कर दिया। चोरी हुए कम्प्यूटर सेट में विभाग का 6 वर्ष का रिकॉर्ड भी रखा हुआ हुआ था। चोरी की घटना का पता अगली सुबह चला जब महिला कर्मचारी ने दफ्तर  का कमरा खोलना चाहा तो कमरे का ताला टूटा हुआ पाया कमरे में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। कर्मचारी ने चोरी की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी को दी । खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रभा गुप्ता ने चोरी की घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर सारी स्थिति का जायजा लेकर मौके पर से एक बड़ा चाबी का छल्ला भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। आगामी कार्यवाही जारी है। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। 

Share from A4appleNews:

Next Post

केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर हिमाचल आएंगे PM मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी भी करेंगे दौरा- कश्यप

Sat May 14 , 2022
आने वाले समय में पार्टी में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, हम चुनावी मोड में हैं एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पिछले एक महीने में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा के नगरोटा और मंडी के कुल्लू से […]

You May Like

Breaking News