डबल इंजन की गाड़ी, भाजपा संग पहाड़ी, प्रदेश में फिर भाजपा सरकार है- अनुराग ठाकुर

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिमला में बताया कि भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए पूर्ण रूप से तैयार है हम एक बार फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। भाजपा ने हमेशा ही सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के साथ जनकल्याण को लक्ष्य बना कर कार्य किया है।

समाज के हर तबके और समुदाय का समर्थन भाजपा को मिल रहा है। हिमाचल की जनता ने ठाना है, फिर भाजपा को लाना हैं।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। जिसमें आई आई आई टी, आई आई एम, आई आई टी मण्डी, पीजी आई सेटेलाईट सेंटर ऊना, 6 मैडिकल कॉलेज, एम्स बिलासपुर, हाईड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, बल्क ड्रग पार्क, मैडिकल डिवाइस पार्क और विभिन्न फोर लेन मार्गाें का निर्माण यह डबल इंजन सरकार का सकारात्मक पहलु है। जिससे प्रदेश में रोजगार, व्यापार और निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में रेल का चलना केन्द्र सरकार की हिमाचल प्रदेश के लिए बहुत बड़ी सौगात है। वन्दे भारत एक्सप्रैस ट्रेन जोकि भारत में चौथी अपनी तरह की एक्सप्रैस ट्रेन है। हिमाचल जैसे छोटे राज्य में चलना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है जो कि डबल इंजन सरकार से ही संभव हो पाई है।

उन्होंने विश्वास जताया की हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ रिवाज बदलने जा रही है। शिमला, धर्मशाला और कुल्लू हवाई यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। जिससे प्रदेश में पर्यटन और निवेश के रास्ते खुले हैं और युवाओं को स्वरोजगार का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले देश भर में रोजगार मेला लॉन्च किया, जिसके तहत 75 हजार युवाओं को एक साथ नियुक्ति पत्र मिला। आगे चलकर इस योजना के जरिए 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य हमारी सरकार ने तय किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पहले सता में आने के लिए बेकरार थे, अब लगने लगा कि हार नजदीक है तो हताश हो गए। कांग्रेस के पास खुद की कोई उपलब्धि नहीं, बस राजा के सहारे राज सिंहासन पर बैठने के सपने देख रहे हैं काँग्रेसी। भाजपा के कार्याें को आशीर्वाद देते हुए जनता भी आज कह रही है की नया रिवाज़ बनाएंगे, फिर भाजपा लाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

विशेष- हिमाचल कांग्रेस की चार्जशीट में क्या हैं मुद्दे क्या हैं आरोप, पढ़ें विस्तार से

Sat Oct 29 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ,प्रदेश मीडिया की प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अलका लांबा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता […]

You May Like

Breaking News