IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

4.5 साल का बालक नवांग ताशी बना तिब्बती बौद्ध धर्म के निंगमा स्कूल के प्रमुख तकलुंग चेतुल रिनपोछे का चौथा अवतार, शिमला में हुआ वस्त्र धारण व मुंडन संस्कार

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

ताबो के रंगरिक गांव के साढ़े चार के बच्चे नवांग ताशी के रुप में हुई पहचान, शिमला में तिब्बती बौद्ध धर्म की परंपराओं के अनुसार हुआ वस्त्र धारण और मुंडन संस्कार।

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में स्पीति घाटी के ताबो क्षेत्र के रंगरिक गांव के साढ़े चार साल के छोटे लड़के की पहचान तिब्बती बौद्ध धर्म के निंगमा स्कूल के प्रमुख तकलुंग चेतुल रिनपोछे के चतुर्थ पुनरावतार के रूप में की गई है।

दोरजीडक मठ शिमला में तिब्बती बौद्ध भिक्षुओं और हिमाचल प्रदेश के हिमालयी क्षेत्र के अन्य बौद्ध शिष्यों ने बालक भिक्षु का स्वागत किया और इस दौरान बालक के बौद्ध धर्म के अनुसार बाल काटे गए और वस्त्र धारण करवाए गए।

लाहौल-स्पीति के ताबो में सेरकोंग पब्लिक स्कूल की नर्सरी कक्षा का नन्हा लड़का नवांग ताशी राप्टेन औपचारिक रूप से गुरु बन गया और शिमला के पंथाघाटी में दोरजीडक मठ में अपनी धार्मिक शिक्षा शुरू करेगा।

बौद्ध गुरुओं ने बालक के घर जाकर इसकी पहचान करने के बाद आज शिमला में विधिवत बालक का नाम बदलकर तकलुंग चेतुल रिनपोछे रख दिया है जो दोरजीडक मठ के अनुयायियों का आगामी गुरु होगा।

,,,बालक के दादा छेतन अंगचूक ने बताया कि यह लाहौल स्पीति किन्नौर के साथ साथ देश और दुनिया के बौद्ध अनुयायियों के लिए हर्ष का विषय है। उनके घर में तकलुंग चेतुल रिनपोछे के पुनर्वतार से काफी खुश हैं ।


वहीं बौद्ध धर्म के अनुयायी तकलुंग चेतुल रिनपोछे के पुनर्वतार से काफी खुश हैं।पिछले सात साल से लोग इसका इंतजार कर रहे थे जो आज विधिवत रुप से दोरजीडक मठ में संपन्न हो गया है। लोग उनका आशीर्वाद लेने के लिए नेपाल, भूटान, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से आज शिमला पहुंचे है।
नवांग ताशी का जन्म 16 अप्रैल 2018 को रंगरिक गांव लाहौल स्पीति में हुआ है लेकिन अब आगामी शिक्षा शिमला के दोरजीडक मठ पंथाघाटी में होगी क्योंकि बालक की पहचान उच्च बौद्ध भिक्षुओं द्वारा तकलुंग चेतुल रिनपोछे के चौथे अवतार के रुप में हुई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

"हॉर्स ट्रेडिंग" हिमाचल की संस्कृति नहीं, उपचुनावों की तरह ही फिर होगा वही हाल, कांग्रेस बनाएगी सरकार- चौहान

Tue Nov 29 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंन्त्री जयराम ठाकुर के बयान पर कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने पलटवार किया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बहुमत से बन रही है। हिमाचल की जनता बदलाव चाहती है। आज प्रदेश के कर्मचारी, युवा, बेरोजगार महिलाये व आम लोग सरकार से है दुखी […]

You May Like

Breaking News