सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

“जब हज़ारों किलोमीटर दूर रेगिस्तान में अपने हरियाली वाले पहाड़ी हिमाचल के लोग मिल जाएं, तो मिलने का मन किसका नहीं करेगा”- अनुराग ठाकुर

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 18वें राष्ट्रीय जम्बूरी के समापन समारोह को संबोधित किया

समारोह के दौरान हिमाचल प्रदेश से आए स्काउट्स और गाइड्स से उनके टेंट में जाकर मिले अनुराग ठाकुर

एप्पल न्यूज़, पाली/ शिमला

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कल भारत स्काउट्स और गाइड्स के 18वें राष्ट्रीय जम्बूरी के समापन समारोह में देश भर से आये युवाओं को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न राज्यों के स्काउट- गाइडस की परेड का निरीक्षण भी किया।

image.pnइस दौरान ठाकुर हिमाचल प्रदेश से आये स्काउट्स-गाइड्स से विशेष रूप से उनके टेटों में जाकर मिले जहाँ युवाओं ने उनका पारंपरिक हिमाचली रीति रिवाजों से अभिनंदन किया।

उन्होंने कहा, “जब हज़ारों किलोमीटर दूर रेगिस्तान में अपने हरियाली वाले पहाड़ी हिमाचल के लोग मिल जाएं, तो मिलने का मन किसका नहीं करेगा। आपसे सबसे मिलकर मेरी सारी थकान दूर हो गयी। यह मुझे याद भी रहेगा कि मैं 18वीं जम्बूरी में स्काउट्स और गाइड्स ट्रेनिंग के लिए आया था और आप सब से मिला था।”

ठाकुर ने आगे अपने संबोधन में कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन सात दिनों में आप सभी देश के अन्य राज्यों से आये साथियों से मिले होंगे और उनके साथ अपने विचार साझा किए होंगे। एक दूसरे से कुछ सीखा होगा। मुझे खुशी है कि आप सब ने इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।”

पूरे देश में हिमाचली स्काउट्स-गाइड्स की विशेष पहचान पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री, जो हिमाचल के हमीरपुर से लोकसभा सांसद भी हैं, ने कहा, “मैं जब यहां आ रहा था तब आप सभी के चेहरे पर अनोखी मुस्कान देखी।

पूरे देश के विभिन्न राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के बीच भी हमारे हिमाचल के यंत्र जो आप बजा रहे थे वो अलग ही सुनाई पड़ रहे थे और वह मेरा ध्यान आकर्षित कर रहे थे। अपने खून का रिश्ता बेहद गहरा है।”

इस दौरान कई स्काउट्स और गाइड्स ने अनुराग ठाकुर के समक्ष अपनी विशेष प्रस्तुतियां भी दीं जिसे केंद्रीय मंत्री ने सुना और सराहा भी।

Share from A4appleNews:

Next Post

जुब्बल-नावर-कोटखाई के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर को किया चांदी का मुकुट भेंट

Wed Jan 11 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला जुब्बल नावर कोटखाई से कांग्रेस के सैंकड़ो समर्थकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात कर उन्हें चांदी का मुकुट भेंट किया। उन्हें कैबिनेट  मंत्री बनने पर बधाई दी। कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल नावर कोटखाई से आए प्रतिनिधिमंडल […]

You May Like

Breaking News