file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

मंडी के पुलघराट में दर्दनाक हादसा, सुकेती नदी में गिरी कार एक शव बरामद

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मंडी

मंडी शहर के पुलघराट में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर सुकेती नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
रेस्क्यू अभियान के दौरान वाहन से एक शव बरामद कर लिया गया है। वहीं, वाहन में सवार अन्य लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।


सूचना मिलने पर पुलिस और राहत-बचाव दल भी मौके पर पहुंच गए हैं। टीमों द्वारा नदी में गिरे वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाश की जा रही है। साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे के समय कार में कुल कितने लोग सवार थे। पुलिस द्वारा घटनास्थल से जानकारी जुटाई जा रही है। बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही हादसे में हुए जानमाल के नुकसान की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल के 26 शिक्षकों को "राज्य शिक्षक पुरस्कार", सूची में पहले नम्बर पर डॉ. पंकज बसोटिया और वीरेंद्र चौहान

Fri Sep 4 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं और विद्यार्थियों की शिक्षा के प्रति विशेष योगदान के लिए HP State Teachers Award-2026 के लिए शिक्षकों का चयन किया है। उच्च शिक्षा विभाग की अधिसूचना में कॉलेज प्राचार्यों की श्रेणी में दो तथा कॉलेज फैकल्टी की […]

You May Like

Breaking News