IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

प्रतिभा सिंह बोली- कांग्रेस एकजुट होकर लड़ेगी चुनाव, कांग्रेस का मुकाबला BJP से, ‘आप’ कांग्रेस के लिए कोई चुनौती नही- प्रतिभा सिंह

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह का हॉली लॉज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। प्रतिभा सिंह ने दावा किया कि वह प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता को एकजुट करेंगी ओर प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता में लाएंगी।

माता भीमा काली जी सराहन का आशीर्वाद लेने के बाद शिमला पहुंचने पर प्रतिभा सिंह ने मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि उनका लक्ष्य पार्टी को एकजुट कर विधानसभा का चुनाव जीतना है।

वीरभद्र सिंह की गैर मौजूदगी में उनके लिए यह चुनोतिपूर्ण है लेकिन कांग्रेस ने उपचुनावों में भी जीत का परचम लहराया है। बीजेपी को जनता ने नकारा है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी की कांग्रेस को कोई टक्कर नही हैं। कांग्रेस का मुकाबला बीजेपी से है। पंजाब में आम आदमी पार्टी 12 सालों से काम कर रही थी वहां की परिस्थितिया अलग थी। कांग्रेस मजबूत होकर मैदान में उतरेगी ओर जीत का परचम लहरायेगी।

उन्होंने विशेष तौर पर सोनिया गांधी का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि उन्होंने एक महिला को पार्टी की जिम्मेदारी सौंप कर प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को बढ़वा देने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम उठाया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें जो नई जिम्मेदारी दी गई है उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाते हुए उसपर वह हर स्तर पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वह प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के दिखाए रास्ते पर चलते हुए प्रदेश में सभी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओ को एकजुट करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिये वह सबको साथ लेकर पार्टी को एकजुट करने में कोई कसर नही रखेगी।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के अथक प्रयासों से आज हिमाचल अग्रणी राज्यों में गिना जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार और स्नेह उनकी असली ताकत थी। प्रदेश में आज भी लोगों के दिलों में वीरभद्र सिंह राज करते है,यही बजह रही कि हाल ही के मंडी लोकसभा व तीन विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा को करारी शिकस्त दी।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बने इसके लिये सभी प्रयास किये जायेंगे। प्रदेश के लोग सत्ता परिवर्तन की राह पर है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों व निर्णयों ने आज प्रदेश को बर्बादी की कगार पर ला कर खड़ा कर दिया है। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर भाजपा ने अपनी आंखें बंद कर रखी है और प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट होकर रह गई है।
प्रतिभा सिंह ने दावा किया है कि शिमला नगर निगम चुनावों के बाद आगामी विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहरायेगी। उन्होंने प्रदेश के लोगों का उनके प्रेम और स्नेह के लिये आभार भी व्यक्त किया है।

सवालों का जबाव देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में वीरभद्र सिंह के विकास कार्यो को लेकर चुनाव मैदान में उतरेंगे और बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती अर्थव्यवस्था, सरकार की विफलताएं चुनावों में मुख्य मुद्दे होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एकजुटता के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि संगठन में कोई फेरबदल नही होगा, अलबत्ता इसे चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां तय की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कैबिनेट- ZP, प्रधान, BDC का मानदेय बढ़ा, PG डॉक्टर के स्टाइपेंड में 8 हजार बढ़ोतरी, शिमला डिवेलपमेंट प्लान को हरी झंडी और...

Wed Apr 27 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलामुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में यहां प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में हिमाचल पथ परिवहन निगम को मृत्यु एवं सेवानिवृति ग्रेच्यूटी तथा सेवानिवृत अवकाश नगदीकरण की लम्बित देनदारियों के भुगतान के लिए प्रतिस्पर्धात्मक दरों पर बैंकों से 110 करोड़ रुपये का ऋण लेने के लिए प्रदेश सरकार […]

You May Like

Breaking News