हिमाचल के 26 शिक्षकों को “राज्य शिक्षक पुरस्कार”, सूची में पहले नम्बर पर डॉ. पंकज बसोटिया और वीरेंद्र चौहान

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं और विद्यार्थियों की शिक्षा के प्रति विशेष योगदान के लिए HP State Teachers Award-2026 के लिए शिक्षकों का चयन किया है। उच्च शिक्षा विभाग की अधिसूचना में कॉलेज प्राचार्यों की श्रेणी में दो तथा कॉलेज फैकल्टी की श्रेणी में तीन शिक्षकों को पुरस्कार के लिए चुना गया है।
कॉलेज प्राचार्य
डॉ. पंकज बसोटिया — प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर
डॉ. हरबंस लाल शर्मा — प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय झुखाला, बिलासपुर
कॉलेज फैकल्टी 3. डॉ. समजीत सिंह ठाकुर — सहायक प्रोफेसर (रसायन विज्ञान), एनएससीबीएम राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर
4. डॉ. प्रशांत रमन रवि — सहायक प्रोफेसर (हिंदी), राजकीय महाविद्यालय चंबा
5. रवि कांत — सहायक प्रोफेसर (रसायन विज्ञान), राजकीय महाविद्यालय नादौन, हमीरपुर


स्कूल शिक्षा विभाग से 21 शिक्षक
स्कूल शिक्षा विभाग की अधिसूचना में 21 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनमें सामान्य तथा विशेष पुरस्कार श्रेणी के शिक्षक शामिल हैं।
सामान्य पुरस्कार पाने वालों में तिलक राज (कांगड़ा), अजय कुमार (किन्नौर), किरण कुमार (किन्नौर), जगदीश कुमार (बिलासपुर), रोहन लाल (मंडी), राकेश कुमार (किन्नौर), राकेश सिंह (हमीरपुर), पूनर्मिमा कुमारी (हमीरपुर), खेखोक जांगपो (लाहौल-स्पीति), चमन लाल (शिमला), श्रृष्टि शर्मा (सिरमौर), लोकिंदर सिंह (शिमला), संजय कुमार नेगी (किन्नौर), मनोज कुमार (किन्नौर) और इंदर प्रकाश (किन्नौर) शामिल हैं।


विशेष पुरस्कार श्रेणी में रोशनी देवी (सोलन), सरिका आहूजा (शिमला), बलवंत झौटा (शिमला), स्नेह लता (बिलासपुर), ललित कुमार (मंडी) और वीरेंद्र चौहान (शिमला) का चयन किया गया है।
दोनों अधिसूचनाओं के अनुसार संबंधित विभागों के निदेशकों को चयनित शिक्षकों को HP State Teachers Award-2026 प्रदान करने के लिए आगामी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार ने सड़क सुरक्षा एवं रख-रखाव के सुदृढ़ीकरण के लिए किए अहम संशोधनः लोक निर्माण मंत्री

Fri Sep 4 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा द्वारा पारित ‘हिमाचल प्रदेश सड़क अवसंरचना संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2026’ राज्य में सड़क अधोसंरचना की सुरक्षा, रख-रखाव और प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में एक मील पत्थर साबित होगा।मंत्री ने कहा कि इन […]

You May Like

Breaking News