हिमाचल से राज्यसभा की एक सीट के लिए 8 से 15 तक नामांकन, 27 फरवरी को चुनाव निर्वाचन विभाग तैयार

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

राज्य निर्वाचन विभाग ने हिमाचल से एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके तहत नामांकन दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।

सूचना के अनुसार 8 फरवरी से 15 तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

याद रहे कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का राज्यसभा कार्यकाल खत्म हो रहा है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है तो इस सीट पर अब कांग्रेस अपना नुमाइंदा भेजेगी जिसको भरने के लिए निर्वाचन विभाग आठ फरवरी को अधिसूचना जारी करेगा।

राज्यसभा उम्मीदवार के लिए 10 हजार रुपए जमानत राशि तय की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि 20 फरवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।

राज्यसभा की सीट के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा और इसी दिन शाम तक नतीजे घोषित किए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार तय करने को लेकर गेंद हाईकमान के पाले में डाल दी है।

CM सुक्खू और प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह पहले ही कह चुके हैं कि जो भी नाम हाईकमान तय करेगा, वह सभी को स्वीकार होगा।

सूत्र बताते है कि इस सीट से सोनिया गांधी या फिर प्रियंका गांधी का राज्यसभा जाना तय है।

Share from A4appleNews:

Next Post

जनता पूछ रही है, सुक्खू भाई 10 गारंटीयां किथे पाई..?

Thu Feb 8 , 2024
गारंटी कहां है, जनता पूछ रही किया पाई : संदीपनी शिमला, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कहा कांग्रेस पार्टी की सभी गारंटीयां पूरी तरह से फेल है। सरकार को बने 14 महीने हो गए है पर सरकार के किए गए वादे हवा हवाई होते ही दिखाई दे रहे है।  […]

You May Like

Breaking News