IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

HP भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक 24, 25 व 26 नवम्बर को शिमला में- जम्वाल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तैयारियों को लेकर संचालन समिति की बैठक भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, हिमफैड के चेयरमैन गणेश दत, प्रदेश उपाध्यख एवं खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरषोतम गुलेरिया, गुडि़या सक्षम बोर्ड की चेयरमैन रूपा शर्मा, प्रदेश सचिव पायल वैद्य, जिलाध्यक्ष रवि मैहता सहित संचालन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन 24, 25 एवं 26 नवम्बर, 2021 को होटल पीटरहाॅफ शिमला में होने जा रहा है।

उन्होनें बताया कि प्रथम दिन 24 नवम्बर, 2021 को कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप करेंगे।

इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो0 प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार,  केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कोर ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहेंगे।


उन्होनें बताया कि दूसरे दिन 25 नवम्बर, 2021 को प्रातः विस्तारित कोर ग्रुप की बैठक होगी जिसके बाद प्रदेश पदाधिकारी बैठक का आयोजन किया जाएगा। 26 नवम्बर, 2021 को प्रदेश कार्यसमिति बैठक होगी। बैठक में पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

JBT के स्थान पर JBT ही हो तैनात, बेरोजगार प्रशिक्षु संघ ने धर्मशाला में CM से मिलकर रखी मांग

Tue Nov 16 , 2021
एप्पल न्यूज़, धर्मशाला हिमाचल प्रदेश जेबीटी बेरोजगार संघ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से धर्मशाला में मिला। जिसमें उन्होंने मांग रखी थी कि सन 2018 से जो हिमाचल प्रदेश में जेबीटी भर्तियों पर जो विवाद चला हुआ है, उसको जल्दी से जल्दी समाप्त किया जाए तथा जेबीटी के स्थान […]

You May Like

Breaking News