IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

महिला कांग्रेस ने “नारी न्याय सम्मान” समारोह में किया नारी शक्ति को सम्मानित

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने आज कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में जिला महिला कांग्रेस शिमला ग्रामीण की अध्यक्ष वनीता वर्मा की अध्यक्षता में नारी न्याय सम्मान समारोह का आयोजन किया ।

इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने विशेष तौर पर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

जैनब चंदेल ने उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के समाज में महिला किसी से कम नहीं है और उन्होंने अपनी उपलब्धियों से देश व प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है।

उन्होने कहा कि हमें प्रत्येक महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सभी महिलाओं से संगठित होकर महिला न्याय के लिए लड़ने का आह्वान किया.

महिलाओं के अधिकार के लिए महिला कांग्रेस हमेशा तत्पर है कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जी लगभग 25 राज्यों में महिलाओं की आवाज़ बुलंद कर चुकी हैं. नारी न्याय को लेकर महिला कांग्रेस पूरे देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज़ उठा रही है|

कांग्रेस सरकार हमेशा महिला हितैषी रही है हिमाचल प्रदेश में एकल नारियों को मकान बनाने के लिए पैसा दे रही है और सबसे बड़ी गारंटी महिलाओं को 1500 रू देने का वायदा पूरा किया जिसका सभी बहनों ने स्वागत और धन्यवाद किया|
इस अवसर पर शिमला जिला के विभिन्न ब्लॉकों से बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को शाल व टोपियों और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसमें एकल नारी की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला चंदेल, शकुंतला देवी, पार्वती, पार्वती तंवर पूर्व पार्षद,गीता सोनी कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री, प्रवीण बानो, बिमला, निशा, शारदा शर्मा, आशा देवी,संतोष, सत्या चौहान पूर्व पार्षद चौपाल, निशा प्रधान महिला मंडल, पुष्पा, कैलाश राणा, रंजना कुमारी, राज कुमारी नेगी, रेखा शर्मा को सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष कविता कंवर वा वृंदा सिंह, प्रदेश महासचिव शशि ठाकुर, पुष्पा शोब्टा व सत्य वर्मा, प्रदेश सचिव राज कमल,ब्लॉक महिला कांग्रेस कोटखाई की अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, कृष्णा जरयाल, सभी जिला महिला कांग्रेस की पदाधिकारीगण वअन्य महिला कांग्रेस की पदाधिकारी इस मौके पर मौजूद रही।

Share from A4appleNews:

Next Post

अटैक- बागी MLA ने CM सुक्खू से पूछा- चंडीगढ़ में फाइव स्टार होटल में रुकने का क्या है 'राज'..? "मित्र मंडली" हावी खुद बने हैं "डिक्टेटर"

Sun Mar 10 , 2024
मौजूदा स्थिति के लिए उनकी कार्यप्रणाली को ठहराया कसूरवार  हिमाचल भवन रुकने की बजाय फाइव स्टार होटल में रुकने के राज भी पूछे  एप्पल न्यूज, शिमला 6 असंतुष्ट नेताओं और तीन निर्दलीय विधायकों ने पहली बार एक साथ संयुक्त बयान जारी करके मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जबरदस्त हमला बोला […]

You May Like

Breaking News