कोटखाई गैंगरेप-मर्डर केस अदालत में ‘नीलू’ चरानी दोषी करार, 11 मई को होगा सजा का ऐलान

6

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला जिले के कोटखाई के महासू स्कूल की दसवीं की छात्रा 4 जुलाई 2017 को स्कूल से आने के बाद अचानक लापता हो गई थी दो दिन बाद 6 जुलाई को उसका शव दांदी के जंगल में नग्न अवस्था में मिली थी। फॉरेंसिक रिपोर्ट में छात्रा के साथ रेप के बाद हत्या की बात सामने आई थी।
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के बहुचर्चित कोटखाई गैंगरेप और मर्डर केस में आरोपी नीलू चरानी को दोषी करार दे दिया गया है। शिमला की जिला कोर्ट ने बुधवार दोपहर बाद फैसला सुनाया है। हालांकि, अभी कोर्ट ने सजा का ऐलान नहीं किया है। 11 मई को सजा पर बहस के बाद सजा का ऐलान किया जाएगा।

बता दें कि सीबीआई ने इस मामले में 13 अप्रैल 2018 को एक नीलू नामक एक चिरानी को गिरफ्तार किया था और उसके खिलाफ जुलाई 2018 में कोर्ट में चालान पेश किया था। अब नीलू को दोषी करार दिया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

किन्नौर में लगी नई बंदिशें- 7:30 बजे दुकानें बंद, कोविड-19 नियम न माने तो प्रधानों को कार्रवाई की 'पावर'- बैरवा

Thu Apr 29 , 2021
एप्पल न्यूज़, किन्नौर किन्नौर जिला में कोविड के बढ़ते मामलों के चलते जिला प्रशासन द्वारा जिले में नई बंदिशे लगाई हैं। जिला दण्डाधिकारी किन्नौर हेमराज बैरवा ने कोरोना महामारी को लेकर किन्नौर जिला के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं ताकि जिले में कोरोना संक्रमण को रोका जा सके। यह निर्देश […]

You May Like

Breaking News