file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

राज्यपाल व सीएम ने शहीद रोहिन कुमार की शहादत पर किया शोक व्यक्त

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हमीरपुर जिला के हिमाचल के सपूत शहीद रोहिन कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। रोहिन कुमार आज पुंछ में पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान गोलीबारी में शहीद हो गए।
श्री दत्तात्रेय ने अपने शोक संदेश में कहा कि रोहिन कुमार ने देश के लिये अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है और देश व प्रदेश को उनकी शहादत पर गर्व है।
राज्यपाल ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने शहीद रोहिन कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 14-पंजाब के सिपाही रोहिन कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। गांव गलोड़ खास, तहसील बड़सर के निवासी शहीद रोहिन कुमार आज प्रातः 6 बजे पुंछ में लाईन आॅफ कंट्रोल में पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन में गोलीबारी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद रोहिन कुमार ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अद्वितीय साहस का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि रोहिन कुमार एक सच्चे योद्धा थे। देश के लिए उनके शौर्य और बलिदान को सदैव याद किया जाएगा।
जय राम ठाकुर ने ईश्वर से उनके परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सोनिया ने की नरसिंहाराव की तारीफ, पोते ने कहा- 16 साल लग गए

Sun Aug 2 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस शासित सरकार ने प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय पीवी नरसिंहाराव मृत्यु के पश्चात अपनी ही पार्टी के द्वारा बिसरा दिए गए। कभी राष्ट्रीय स्तर के किसी कार्यक्रम, किसी आयोजनों में पीवी नरसिंहाराव कभी याद नहीं किए गए। अचानक राष्ट्रीय कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनकी मृत्यु […]

You May Like

Breaking News