पंचायतीराज मंत्री राणा अनिरुद्ध सिंह ने सचिवालय में संभाला कार्यभार, बोले-कार्यो के लिए तय होगी “समय सीमा”- ढुलमुल रवैया नहीं होगा सहन, विभागों को मिलेंगे ‘टारगेट’

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु द्वारा अपनी कैबिनेट के गठन करने के बाद विभाग भी देर शाम आवंटित कर दिए है। कसुम्पटी से विधायक अनिरुद्ध सिंह को पंचायतीराज ओर ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेवारी दी गई है।

विभाग मिलने के बाद वीरवार को अनिरुद्ध सिंह कार्यभार सम्भालने सचिवालय पहुचे। सचिवालय के बाहर ही समर्थको ने उनका फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया जिसके बाद कमरा नम्बर 321 में पूजा अर्चना करने के बाद कार्यभार सम्भाला।


इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेवारी के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आजादी के पहली बार कसुम्पटी को मंत्री मिला है ओर ये सौभाग्य कसुम्पटी की जनता ने उन्हें दिया है। कसुम्पटी क्षेत्र के विकास में।कोई कमी नही आने दी जाएगी। उन्होंने कहा पंचायतीराज ओर ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेवारी उन्हें दी गई है और प्रदेश के बहुत बड़ा हिसा ग्रामीण क्षेत्र में आता है ।

काफी ज्यादा फंडिंग भी केंद्र से विकास कार्यो के लिए मिलती है इस विभाग में काम करने के लिए बहुत है ओर वे निष्ठा से विभाग में काम करेंगे ।

विभागों में किस तरह से काम होगा इसके लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है और जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठक कर काम शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यो के लिए समय सीमा तय की जाएगी और किसी भी तरह का ढुलमुल रवैया सहन नही किया जाएगा। सभी विभागों में टारगेट तय होंगे।
वही इस दौरान भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है। प्रदेश पर 75 हजार करोड़ का कर्ज हो गया है लेकिन प्रदेश में विकास कार्यो को रुकने नही दिया जाएगा।

13 जनवरी को सचिवालय में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई जिसमें ओपीएस बहाली की जाएगी साथ ही कांग्रेस ने जो दस गारंटियों दी है उन्हें भी पूरा किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

OPS बहाली से आर्थिक लाभ के साथ ही कर्मचारियों को मिलेगा आत्मसम्मान, एरियर के लिए करना पड़ेगा थोड़ा इंतजार- मुख्यमंत्री

Thu Jan 12 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्य सरकार अपने एन.पी.एस. कर्मचारियों को ओ.पी.एस. के लाभ प्रदान करेगी, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ के साथ ही प्रदेश की सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान भी प्राप्त होगा। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारियों को सम्बोधित करते […]

You May Like

Breaking News