file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री ने रक्षा विनिर्माण क्षेत्र की भारतीय और जर्मन कंपनियों के अधिकारियों से की भेंट

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से ओकओवर शिमला में रक्षा विनिर्माण यानि डिफेंस मेन्युफैक्चरिंग की प्रसिद्ध भारतीय कंपनी एसएमपीपी के कार्यकारी निदेशक आशीष कंसल और एसएमपीपी की सहभागी जर्मन कंपनी रैनमैटल एसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैन पैट्रिक हैलमसन, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी विलेम एरास्मस और कंपनी के महाप्रबंधक (प्लांट इंजीनियरिंग) जेएस ड्यू टॉयट ने भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं उच्च अधिकारियों से हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में प्रस्तावित निवेश के संबंध में चर्चा की। ये कंपनियां नालागढ़ में डिफेंस मेन्युफैक्चरिंग से संबंधित उद्योग स्थापित करने जा रही हैं।


उद्योग विभाग के प्रधान सचिव आरडी नजीम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पन्डा, उद्योग विभाग के निदेशक राकेश कुमार प्रजापति, अतिरिक्त निदेशक तिलक राज शर्मा और अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने कुमारसैन में किए 44.83 करोड़ की 24 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास, नारकंडा को थाना व CHC, कुमारसेन अस्पताल को 50 बिस्तर करने की घोषणा

Fri Sep 30 , 2022
नई राहें, नई मंजिलें योजना के अंतर्गत तानु-जुब्बड झील के सौंदर्यीकरण को 20 लाख रुपए का प्रावधान एप्पल न्यूज़, कुमारसेन मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला जिला के ठियोग विधानसभा क्षेत्र के कुमारसैन में ‘‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों […]

You May Like

Breaking News