हिमाचल में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी का त्यौहार, मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता भक्तिमय हुआ माहौल

एप्पल न्यूज़, शिमला

देश और दुनिया में आज जन्माष्टमी की धूम है। जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान कृष्ण भगवान विष्णु के 8वें अवतार माने जाते हैं।

राजधानी शिमला के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। राधा कृष्ण मंदिर शिमला को जन्माष्टमी पर्व पर दुल्हन की तरह सजाया गया है। मन्दिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

इसके अलावा शिमला के राम मंदिर, गंज मंदिर, संजौली व कसुम्पटी में राधा कृष्ण मंदिर का नजारा जन्माष्टमी लेकर देखने लायक है। मंदिरों में भजन र्कीतन विभिन्न कीर्तन मण्डिलियों द्वारा किया जा रहा है।

सनातन धर्म सभा के प्रधान अजय सूद ने बताया कि जन्माष्टमी का पर्व हर साल की भांति धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारी तादाद में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने आ रहे हैं।

कोरोना के मध्य नजर किसी भी श्रद्धालु को मंदिर में बैठने की इजाजत नहीं है। इसके अलावा ना तो प्रसाद चढ़ाया जा रहा है और ना ही प्रसाद दिया जा रहा है। मंदिर में प्रवेश से पूर्व सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।

बता दे कि इस बार जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र, जयंती योग के साथ चंद्रमा वृषभ राशि में होगा। यह वही योग है जो द्वापर में श्रीकृष्ण के जन्मदिवस के समय था। छह साल बाद इस बार फिर यही योग बन रहा है।

इससे पूर्व साल 2015 में ऐसा योग बना था। जन्माष्टमी पर्व पर सर्वार्थ सिद्धि योग व जयंती योग भी बन रहा है। विधि विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर व्रत रखना चाहिए, इससे सभी मनोरथ पूरे होते हैं। 

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला से संयुक्त किसान मंच का ऐलान- 13 सितम्बर को प्रदेशभर में होगा प्रदर्शन, महेंद्र सिंह हैं नदारद, जिम्मेदार को बनाएं बागवानी मंत्री

Mon Aug 30 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलाविभिन्न किसान संगठनों के संयुक्त किसान मंच की बैठक शिमला के कालीबाड़ी हाल में आयोजित की गई। इस बैठक में विधायक विक्रमादित्य सिंह व राकेश सिंघा ने भी अपने विचार रखे। आम सहमति से इस बैठक में निर्णय लिया गया मंच 13 सिंतबर को किसान तहसील, ब्लॉक व […]

You May Like

Breaking News