IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

BCS शिमला से लापता तीनों छात्र चैथला कोटखाई में सुरक्षित बरामद, एक संदिग्ध हिरासत में

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

शिमला के प्रतिष्ठित बिशप कॉटन स्कूल (BCS) के तीनों लापता छात्र रविवार को कोटखाई में सुरक्षित मिल गए। पुलिस ने उन्हें एक भवन की चौथी मंजिल से बरामद किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आउटिंग डे के बाद तीनों बच्चों ने स्कूल लौटने के लिए एक वाहन चालक से लिफ्ट ली थी, लेकिन वह उन्हें सीधे बीसीएस ले जाने के बजाय कोटखाई लेकर चला गया।

पुलिस ने गुमशुदगी के मामले में कई स्तरों पर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान एक संदिग्ध वाहन की पहचान हुई और उसी आधार पर कोटखाई में छापेमारी की गई। यहां तीनों छात्रों को एक चौथी मंजिल पर रखा गया पाया गया।

बताया जा रहा है कि वाहन चालक ने बच्चों के परिजनों को भी जानकारी देने की बात कही थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह सूचना फिरौती के इरादे से दी गई थी या किसी अन्य कारण से। पुलिस ने संदिग्ध वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

इन्हें दिल्ली नंबर की कार में ( रेड टी शर्ट वाला बंदा )ले गया था। असली कहानी पूछताछ के बाद सामने आऐगी।

वहीं, तीनों बच्चों को सुरक्षित शिमला लाया जा रहा है। मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस तफ्तीश में जुटी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

BCS के 3 छात्रों की किडनैपिंग में कोकुनाला से सुमित सूद गिरफ्तार, आरोपी ने कैलिफोर्निया के वर्चुअल नंबर से किए थे कॉल

Sun Aug 10 , 2025
एप्पल न्यूज,शिमला शिमला पुलिस ने शिमला के एक स्कूल के तीन 11 वर्षीय छात्रों को सुरक्षित बरामद कर लिया है। ये छात्र 9 अगस्त को स्कूल से लापता हो गए थे। बरामदगी का विवरण:
छात्रों को कोटखाई के कोकुनाला गाँव से बरामद किया गया। कोकुनाला निवासी सुमित सूद को हिरासत में […]

You May Like

Breaking News