file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

शादी समारोह करें धाम, डीजे और नाच-गाने की अनुमति नहीं- SDM

1
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

शादी समारोह करने के लिए लिखित अनुमति की जरूरत नहीं– चेत सिंंह

एप्पल न्यूज़, चमन शर्मा आनी

एसडीएम आनी चेत सिंह ने यहां जारी वक्तव्य में कहा है कि लोगों को शादी समारोह के लिए किसी भी प्रकार की मनाही नहीं है लेकिन शादी में धाम, डीजे, नाच-गाने और भीड़भाड़ की अनुमति नहीं है। उनका कहना है कि लोग अपने तय समय के हिसाब से शादी करें। इसके लिए सूचनार्थ एसडीएम कार्यालय को आवेदन करें।

\"\"

कार्यालय की तरफ से शादी के लिए किसी भी प्रकार की अनुमति की जरूरत नहीं है लेकिन उक्त बातों का ध्यान रखना होगा।
एसडीएम चेत सिंह ने लोगों से अपील की है कि शादी समारोह में भीड़-भाड़ का माहौल न बनाएं। नाच-गाना और धाम आदि कार्यक्रम से कोरोना संक्रमण फैलने का अंदेशा रहता है। इसके लिए किसी प्रकार की अनुमति न तो दी जा सकती है और न ही दी जाएगी।

गृह मंत्रालय के दिशा निर्देशों के हिसाब से 50 से ज्यादा लोग शादी समारोह में एकत्रित नहीं हो सकते। उन्होंने लोगों से अपील की है कि शादी समारोह के दौरान कोई भी ऐसा कार्यक्रम को अंजाम न दें जिससे कोरोना संक्रमण फैले। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है ताकि महामारी से आम जनता बच सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

कौशल विकास निगम ऑनलाइन प्रशिक्षण पर कर रहा है विचार: रोहन चंद ठाकुर

Thu Jun 25 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की परियोजना निगरानी कार्यान्वयन समिति की बैठक वीरवार को निगम प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों जैसे तकनीकी शिक्षा, शहरी विकास, श्रम एवं रोजगार, उच्च शिक्षा, लोक निर्माण विभाग एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों के […]

You May Like

Breaking News