IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

वीरभद्र सिंह के ‘विकास मॉडल’ ने ही हिमाचल को देश के बडे़ राज्यों के मुकाबले लाकर खड़ा किया, जयराम आज तक के सबसे ‘कमजोर’ मुख्यमंत्री- बुशहरी

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता देवेन्द्र बुशहरी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस ब्यान को दूर्भाग्यपूर्ण बताया है ,जिसमें उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह द्वारा इस प्रदेश में किए गए विकास के मॉडल को नकारा है।

जयराम ठाकुर को शायद ये मालूम नहीं कि इस प्रदेश को बने हुए आज 74 वर्ष हो चुके हैं। जब ये प्रदेश बना तब केवल इस प्रदेश में 287 किलोमीटर सड़कों थी और नाम मात्र स्कूल, व अस्पताल थे। आज इस प्रदेश के अन्दर हजारों की तादात में ये सब है,ये सब विकास के काम क्या भाजपा सरकार ने ही किए।

इस प्रदेश में जहां विकास की नींव डाक्टर वाई०एस० परमार ने रखी, वहां ठाकुर रामलाल के बाद छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह ने इस प्रदेश को विकास की दृष्टि से हर क्षेत्र में शिखर तक पहुंचाया, जिसके कारण शिक्षा व स्वास्थ्य में ये प्रदेश देश के बडे़ प्रदेशों के मुकाबले में बहुत आगे है।

भाजपा में इस से पहले भी कई मुख्यमंत्री रहे उनका भी कुछ ना कुछ योगदान इस प्रदेश के विकास में रहा है परन्तु जयराम ठाकुर ही पहले ऐसे मुख्यमंत्री है ,जिन्होंने पॉच वर्ष तक कोई भी विकास का ऐसा काम नहीं किया जो दिखता हो, इसलिए इनको आज तक के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री रूप में जाना जाएगा।

जयराम ठाकुर किसी भी फैसले लेने में स्वयं सक्षम नहीं है, सुबह के लिए फैसलों को शाम को बदल देते है। इनकी ना तो कोई प्रशासनिक अधिकारी बात सुनता है और ना ही इनकी प्रशासन में कोई पकड़ है।

इन पांच वर्ष में इस प्रदेश में केवल भ्रष्टाचार ही देखने को मिला जिसमें निजी विश्वविद्यालय से बांटी गई करोड़ों रुपए की फर्जी डिग्रियां,कारोना काल में सेनेटाइजर, मास्क व पी०पी० कीट में घोटाला, दो सौ पैंसठ करोड़ का छात्रवृत्ति घोटाला, प्रदेश सचिवालय में बाहर के लोगों को दी गई नौकरियों का घोटाला, पुलिस विभाग की हुई परीक्षा में पेपर बेचने का घोटाला, प्रदेश विश्विद्यालय में चोर दरवाजे से दी गई नौकरियों का घोटला तथा अन्य कई ऐसे मामले शामिल है।

इसलिए कांग्रेस पार्टी ने वीरभद्र मॉडल पर चुनाव लडने का फैसला लिया। जहां तक जयराम ठाकुर कर्ज की बात कर रहे है। मैं उनको पूछना चाहता हूं कि आप इस प्रदेश की जनता को ये बताएं कि जब से आप की सरकार इस प्रदेश में बनी, आप ने कितना कर्ज लिया जो आरोप आप कांग्रेस पार्टी पर लगा रहे हो और उस लिए गए कर्ज से इस प्रदेश में कितने स्कूलों व अस्पतालों के भवन आप ने इन पांच वर्षों में बनाएं, जबकि बीस वर्ष भाजपा भी इस प्रदेश में शासन कर चुकी है।

आज आप की सरकार में ना तो प्रदेश का कर्मचारी ,पेंशनर ,किसान बागवान,बेरोजगार ख़ुश है। आप जहां ये बात करते हो कि इस प्रदेश में दस लाख बेरोजगार कांग्रेस के समय के हैं, तो आप बताएं कि इन पांच वर्षों में आप ने कितने लोगों को रोजगार दिया।

जहां आप डबल इंजन सरकार की बात करते हो आप की केंद्र सरकार ने इस ॠण को क्यों नहीं कम किया।आपके मण्डी हवाई अड्डे के सपने का क्या हुआ, रैलवे लाइन रोहतांग व बिलासपुर तक पहुंचाने का वायदा कहां गया, प्रदेश में बन रहे स्तासठ नेशनल हाइवे का क्या हुआ।

आप इस प्रदेश की जनता का विश्वास खो चुके हो ये बात चार हुए उप चुनाव में जनता ने बता दी है, इसलिए आप सता में रहने का अधिकार खो चुके हो।

Share from A4appleNews:

Next Post

कोर्ट के आदेशों की सरेआम अवहेलना कर रही भाजपा, सार्वजनिक जगहों पर लगा दिए पोस्टर- बलविंदर

Fri Sep 23 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी रैली को लेकर शिमला शहर में जगह-जगह पोस्टर लगा दिए गए हैं। नियमानुसार पोस्टर निर्धारित जगहों पर लगाए जाने चाहिए, लेकिन शिमला शहर में जगह-जगह दीवारें पोस्टर से अटी पड़ी हैं। काँग्रेस सेवा दल शिमला शहरी इकाई के अध्यक्ष बलविंदर कुमार उर्फ  ब़ॉबी […]

You May Like

Breaking News