file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

शीतकालीन सत्र पर सर्वदलीय बैठक में नहीं बनी सहमति, विपक्ष ने की सत्र करवाने की मांग, अब मंत्रिमंडल में होगा निर्णय

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 दिसम्बर से धर्मशाला में होना निर्धारित हुआ है। लेकिन कोरोना के चलते सत्र लेकर संसय बना हुआ है जिसको लेकर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज की अद्यक्षता में शुक्रवार को सर्वदलीय वैठक विधानसभा में हुई जिसमें, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, माकपा के विधायक राकेश सिंघा, निर्दलीय विधायक होशियार सिंह शामिल हुए। बैठक में विपक्ष ने शीतकालीन सत्र करवाने की मांग की है।

\"\"

वन्ही संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में सभी दल के नेताओं ने अपनी राय दी है जिसमें सत्र को लेकर मिले जुले विचार सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि अब इस मामले को मत्रिमण्डल और मुख्यमंत्री के सामने रखा जायेगा जिसमे सत्र को करवाने और किस स्थान पर करवाने को लेकर निर्णय किया जायेगा।

विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्रि ने कहा कि सत्र निर्धारित हो गया है। इसलिए हर हालत में सत्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शादियां भी हो रही है रैलियां भी हो रही हैं इसलिए सत्र क्यों न हो?

उन्होंने कहा कि सत्र में जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न लगें है जो विधानसभा में उठाएं जाएंगे। अग्निहोत्री ने कहा कि विपक्ष सत्र करवाने के पक्ष में है इसलिए सरकार अब अपने स्तर पर सत्र पर निर्णय लेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य टास्क फोर्स कमेटी की पहली बैठक आयोजित

Sat Nov 28 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 महामारी के लिए टीकाकरण अभियान को आगामी समय मे सुचारू रूप से क्रियान्यवन करने के बारे भारत सरकार, स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देश अनुसार स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी की अध्यक्षता मंे राज्य टास्क फोर्स कमेटी की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते […]

You May Like

Breaking News