IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

थुनाग में मंत्री जगत सिंह नेगी की गाड़ी पर कपड़े जूते फेंकने, प्रदर्शन करने और पुलिस से गाली गलौज करने वाले 65 लोगों पर FIR दर्ज

IMG-20251111-WA0008
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, मंडी

हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के खिलाफ काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

इस प्रकरण में 65 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रदर्शनकारियों पर मंत्री का काफिला रोकने, नारेबाजी करने और पुलिस अधिकारियों के साथ अभद्रता करने के आरोप लगे हैं।

मामले की शिकायत सराज कांग्रेस नेता जगदीश रैडी द्वारा दर्ज करवाई गई थी। शिकायत के आधार पर मंडी पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की हैं।

इनमें कुछ पंचायत प्रधानों और महिलाओं के नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने थुनाग रेस्ट हाउस में मंत्री के कमरे के बाहर प्रदर्शन किया था।

वीडियो फुटेज से पहचान

प्रदर्शन के दौरान हुए घटनाक्रम को स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो फुटेज के आधार पर चिन्हित किया गया है। मंडी पुलिस वीडियो का विश्लेषण कर प्रदर्शनकारियों की पहचान कर रही है।

एक युवक को शुक्रवार रात ही हिरासत में ले लिया गया था, जबकि अन्य दो एफआईआर काफिला गुजरने के बाद दर्ज की गईं।

पुलिस को पहले से थी आशंका

पुलिस को पहले से अंदेशा था कि मंत्री के सराज दौरे के दौरान विरोध हो सकता है, लेकिन इस स्तर और पैमाने का आक्रोश आश्चर्यजनक रहा। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मंत्री को तत्काल सुरक्षा प्रदान कर सुरक्षित स्थान पर रवाना किया।

पुलिस की पुष्टि

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि मंत्री को काले झंडे दिखाने और गाली-गलौज करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि “इस मामले में शामिल सभी लोगों की पड़ताल और कानूनी कार्रवाई जारी है।”

Share from A4appleNews:

Next Post

जगत नेगी ने जयराम पर लगाए गंभीर आरोप, चंद भाजपाईयों को फायदा देने के लिए असुरक्षित जगह बनाया कॉलेज, राष्ट्रध्वज पर काले कपड़े व चप्पल फेंकने वालों पर हो देशद्रोह का मामला दर्ज

Sun Jul 27 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के थुनाग क्षेत्र में बागवानी कॉलेज (Horticulture College) को लेकर सियासत गरमा गई है। कॉलेज के स्थानांतरण के विरोध के बीच शिमला लौटे राज्य के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज एक प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम […]

You May Like

Breaking News