IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

MC रामपुर बुशहर में 9 में से 6 पार्षद कांग्रेस के, 2 भाजपा जबकि एक को लेकर खींचतान, कुल 57% मतदान के साथ कांग्रेस का वर्चस्व कायम

6
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

नगर परिषद रामपुर बुशहर पर एक वार फिर कांग्रेस ने अपना वर्चस्व कायम रखा। परिषद में 6 कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने जीत दर्ज की जबकि दो भाजपा समर्थित पार्षद जीतकर आये। इसी बीच एक भाजपा समर्थित पार्षद को कार्यकर्ता खींचकर ले गए। सबसे रोचक मुकाबला दकोलढ वार्ड में रह जहां गोबिंद राम महज एक वोट से जीतकर हाउस पहुंचे।
नगर परिषद रामपुर बुशहर के सभी 9 वार्डों के लिए रविवार को मतदान हुआ। शाम 4 बजे तक कुल 57 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इनमें 57 प्रतिशत पुरुष और 57.3 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। वहीं दकोलढ वार्ड में एक कोरोना पॉजिटिव मतदाता ने भी मतदान के लिए पहुंचकर लोकतंत्र के इस पर्व में वोट डालकर मिसाल पेश की। पुलोस प्रशासन की सख्त व्यवस्था में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। शाम 5 बजे के बाद ईवीएम मतगणना केंद्र पहुंचनी शुरू हुई। करीब 6 बजे मतगणना शुरू हुई और नतीजे घोषित किए गए।
नतीजों में वार्ड नम्बर 1 से प्रदीप काकू, वार्ड नम्बर 2 से विषेशर नेगी, वार्ड नम्बर 3 से प्रीती, वार्ड नम्बर 4 से स्वाति बंसल, वार्ड नम्बर 5 से रोहिताश्व, वर्ड नम्बर 6 से कांटा देवी, वार्ड नम्बर 7 से गोविंद राम, वार्ड नम्बर 8 से अश्वनी और वार्ड नम्बर 9 से मुस्कान ने जीत दर्ज की।
सबसे रोचक नतीजे वार्ड नम्बर 4 में रहे जहां से भाजपा समर्थित स्वाति बंसल ने कांग्रेस के वर्चस्व को खत्म कर जीत दर्ज की। वहीं वार्ड नम्बर 3 से वर्तमान अध्यक्ष सुमन घाघटा को प्रीति से हार मिली। जबकि वार्ड नम्बर 7 में गोविंद राम को महज एक वोट से जीत मिली। जबकि वार्ड नम्बर 2 से विषेश लाल ने लगातार 8वीं जीत दर्ज कर राजनीति में नया रिकॉर्ड कायम किया।
इधर भले ही कांग्रेस को 6 पार्षद मिल गए हों लेकिन अब नगर परिषद का अध्यक्ष कौन होगा इस पर असमंजस की स्थिति बरकरार है। पहले सबकी निगाहें वार्ड नम्बर 4 पर टिकी थी लेकिन नीलम गुप्ता की हार ने कांग्रेस के खेमे में मायूसी लाई। अब स्वाति बंसल और कांता भाजपा समर्थित हैं तो उनकी दावेदारी कमजोर हो गई। मात्र दो महिला पार्षद मुस्कान और प्रीति हैं जिन में से एक का नगर परिषद अध्यक्ष बनना तय है। क्योंकि षित इस बार महिला ओपन के लिए आरक्षित है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए सबसे वरिष्ठ और सशक्त दावेदार विषेशर लाल है जो लगतार 3 बार पंचायत प्रधान और 5वीं बार पार्षद बन चुके हैं।
अब देखना होगा कि नगर परिषद रामपुर बुशहर की कुर्सी पर कौन विराजमान होता है।
आइये देखते हैं एप्पल न्यूज़ की लाइव रिपोर्ट और जानते हैं नवनिर्वाचित पार्षदों, एसडीएम, डीएसपी और ईओ की जुबानी चुनाव की पूरी कहानी

Share from A4appleNews:

Next Post

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस ने 8 में से 6 पर किया कब्जे का दावा

Mon Jan 11 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला की 8 नगर निकायों में से 6 पर जीत हासिल की है और भाजपा को करारी हार दी है। ठियोग नगर परिषद में कांग्रेस ने चार सीटों पर जीत हासिल की है।कांग्रेस के अनिल ग्रोवर,विवेक थापर,रीना […]

You May Like

Breaking News