शिमला के ठियोग में दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरी 2 की मौत

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

ठियोग उपमंडल की जेश घाटी में एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गम्भीर रूप से घायल है। कार लगभग 350 फुट गहरी खाई में लुढ़की।

\"\"

चालक की घटनास्थल पर मौत हुई जबकि दूसरे कार सवार ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। हादसा बुधवार शाम नेशनल हाइवे-5 पर हुआ।

मृतकों की पहचान चालक चमन पुत्र ठेका राम (50) और अत्तर सिंह (54) पुत्र माथु राम के रूप में हुई है। ये दोनों ठियोग तहसील के धमन्द्री गांव के रहने वाले थे। अत्तर सिंह की देर रात आईजीएमसी में मृत्यु हुई है। घायल व्यक्ति की पहचान हीरा सिंह (54) निवासी कुफरी के तौर पर हुई है।


ठियोग के उप पुलिस अधीक्षक कुलविंदर सिंह ने गुरुवार को बताया कि आल्टो कार (एचपी 09-0999) छैला से ठियोग की तरफ आते हुए दुर्घटना का शिकार हुई।

पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई है। कार का चालक मौके पर मृत मिला। मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने किए 55 लाख गायत्री जाप, सीएम ने डाली पूर्णाहुति

Thu Jul 16 , 2020
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी से मुक्ति एवं विश्व शांति हेतु किया गया 55 लाख गायत्री जाप का आयोजन शिमला में लिफ्ट के समीप पार्किंग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रदेश अद्यक्षा रश्मी धर सूद द्वारा की गई, उनके […]

You May Like

Breaking News