IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

घुमारवीं का बजोहा वार्ड बन रहा नशेड़ियों का अड्डा,देर रात पुजारी और युवकों में हुई झड़प, तोड़ी गाड़ी

5
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

नशे में धुत युवक हर समय रहते हैं मौजूद ,पुलिस को शिकायत करने पर भी नहीं होती कार्यवाही

एप्पल न्यूज़, सुरेन्द्र जम्वाल बिलासपुर

घुमारवी शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे नशे का सेवन करने वालों की तादाद में एकाएक ईजाफा हुआ है जिससे नशेड़ियों का अड्डा नगर परिषद का बजोहा वार्ड बनता जा रहा है ।बजोहा वार्ड के सीवरेज प्लांट की तरफ हर समय नशेड़ियों का अड्डा लगा रहता है । यह नशेड़ी दिन भर इधर उधर घूमते रहते हैं सीवरेज प्लांट से सिर खड्ड की तरफ मंडराते रहते हैं ।

\"\"

देर रात लगभग नौ बजे के करीब नशे की हालत में कुछ युवाओं व शनिदेव मंदिर के पुजारी के बीच झंड़प हो गई है जिससे एक गाड़ी के शीशे टूटे तथा टायरों की हवा निकाल दी गई है ।मंदिर पुजारी और युवकों के बीच झंगड़ा किस बात को लेकर हुआ है इसकी छानबीन पुलिस कर रही हैं ।

बजोहा वार्ड के लोगो ने भी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को इस संदर्भ में कई बार फोन के माध्यम से शिकायत कर चुके हैं ,जब वह नशेड़ी वहां पर मौजूद होते है तथा हुदडंग मचाते है पर फिर भी कार्यवाही नहीं होती हैं और पुलिस उनपर मेहरबान बनी रहती है ।

स्थानीय लोगों मे सतपाल शर्मा ,प्रवीण कुमार ,राकेश कुमार ,दलजीत सिंह ,प्रकाश कुमार ,बिट्टू डोगरा ,विनोद कुमार ,रवि कुमार ,प्रदीप डोगरा आदि ने कहा कि इन नशेड़ियों से अब लोग भी तंग आ चुके हैं और शीघ्र ही इस संदर्भ में शिकायत मुख्यमंत्री को की जाएगी ।नशे के चुगंल मे फंसता जा रहा घुमारवी शहर में इन नशेडियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं और स्थानीय पुलिस प्रशासन बौना साबित हो रहा है तथा कार्यवाही करने से बचता रहता है ।

स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन से आग्रह करते हैं कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए जिससे दिन प्रतिदिन बढ़ रही नशेड़ियों की तादाद में रूकावट आ सके तथा पुलिस बिना राजनीति दबाव से कार्य करें जिससे नशेड़ियों भी जेल की हवा खा सके ।

डीएसपी अनिल ठाकुर ने कहा कि पुलिस के पास शिकायत आई हैं कि देर रात किसी ने गाड़ी का शीशा व टायरों की हवा निकाल दी गई है और पुलिस गहन छानबीन कर रही हैं ।पुलिस ने युवकों और बाबा को थाना में तलब किया गया है तथा मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही हैं ।

Share from A4appleNews:

Next Post

नौणी विवि और उद्योग विभाग के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

Wed Jul 8 , 2020
एप्पल न्यूज़, सोलन छात्रों को उद्योग की शिक्षा और उनमें उद्यमिता को बढ़ावा देने की ओर कदम बढ़ाते हुए, डॉ वाई एस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी और उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य विश्वविद्यालय और उद्योग के बीच […]

You May Like

Breaking News