IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

हादसा- ऊना में 2 बाईकों की टक्कर में 2 सगे भाइयों सहित 4 युवकों की मौत, एक गंभीर

IMG-20251111-WA0008
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, ऊना

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में रविवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

यह दुर्घटना अंब–मुबारिकपुर मार्ग पर कलरूही पुल के समीप उस समय हुई, जब माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने घरों की ओर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार रात करीब 10:30 बजे दो बाइकों के बीच तेज रफ्तार में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार दूर जा गिरे।

हादसे में अंब उपमंडल के अलोह गांव के दो सगे भाई भी अपनी जान गंवा बैठे, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि आसब खान, उसका भाई इमरान और 17 वर्षीय रोहन चिंतपूर्णी महोत्सव से लौट रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर सवार अमित और निखिल (सेक्टर-56, चंडीगढ़) माता बगलामुखी मंदिर से दर्शन कर वापस जा रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और सभी घायलों को सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया।

डॉक्टरों ने यहां आसब खान और निखिल को मृत घोषित कर दिया। इमरान, रोहन और अमित की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से PGI चंडीगढ़ रेफ़र किया गया।

उपचार के दौरान इमरान और रोहन ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल अमित की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क पर बढ़ी भीड़ को दुर्घटना का मुख्य कारण माना गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के सटीक कारणों की जांच जारी है।

इस दर्दनाक घटना ने अलोह गांव सहित पूरे क्षेत्र को शोकग्रस्त कर दिया है, खासकर दो सगे भाइयों की मौत ने लोगों को गहरा आघात पहुंचाया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में शिक्षकों को बांटे काम, पढ़ें स्कूल में कौन सा शिक्षक क्या काम करेगा..!

Mon Nov 17 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल में शिक्षकों को बांटे काम, पढ़ें स्कूल में कौन सा शिक्षक क्या काम करेगा..!

You May Like

Breaking News