IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, शिमला पुलिस ने 169 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के 4 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 15 माह में 1000 अंदर

एप्पल न्यूज, शिमला

शिमला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट पर शिकंजा कसा है जिसमे 169 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। मामले में चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

चिट्टे की कीमत पांच से छह लाख रुपये बताई जा रही है। चारों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब के युवा चिट्टे की तस्करी करके संजौली और आसपास के क्षेत्र के युवाओं को बेच रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस की टीमों ने जगह-जगह नाकेबंदी की। इससे पहले ही आरोपी चिट्टे की नशे के आदी युवाओं को सप्लाई करते पुलिस ने चारों आरोपियों को धर दबोचा।

एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि यह प्रतिबंधित पदार्थ अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों के गिरोह से जब्त किया गया है। ये लोग पंजाब के निवासी हैं। उनके कब्जे से 169 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

गांधी ने कहा कि पिछले 15 महीनों में शिमला पुलिस ने 600 मामले दर्ज किए हैं और लगभग 1,000 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ शिमला पुलिस पूरी मुस्तेदी से कार्यवाही कर रही हैं। और दोषियों की संपति को जब्त किया जा रहा हैं।

शिमला पुलिस ने एक हफ्ते में 20 पैडलर्स को पकड़ा है। एक हफ्ते में शिमला पुलिस ने साढ़े छह किलो अफीम 150 ग्राम चिट्टा और इसी मात्रा में चरस भी बरामद की है।

शिमला पुलिस सख्त कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों के वाहन और संपत्ति को भी सीज़ कर रही है। इन नशा तस्करों में से 30% आरोपी दूसरे राज्यों और 70 पप्रतिशत आरोपी हिमाचल से ही हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

होशियार को फिर विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों दिया- सुक्खू

Sat Jul 6 , 2024
2025 में बनकर तैयार होगा बनखंडी जू़ का पहला चरण एप्पल न्यूज, देहरा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी कार्यक्रम में शिरकत की और कहा कि भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह देहरा की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने […]

You May Like

Breaking News