file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

मोनिका भुटुंगरू ने संभाला शिमला एसपी का कार्यभार, नशा तस्करी को रोकना और महिला सुरक्षा रहेगी प्राथमिकता

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मोनिका भुटुंगरू ने बुधवार को शिमला की नई एसपी का कार्यभार संभाल लिया है। बीते दिन ही प्रदेश सरकार ने कई पुलिस अधिकारियों के तबादले किए थे। जिसके बाद शिमला पुलिस के एसपी मोहित चावला को बदलकर अब उनकी जगह मोनिका भुटुंगरू को शिमला पुलिस की कमान सौंपी गई है।

कार्यभार संभालने के बाद मोनिका ने बताया कि वह अपने कर्तव्य0 को पूरी निष्ठा से निभाएंगी। राजधानी की पुलिस व्यवस्था को देखना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा, बढ़ रही नशाखोरी को रोकना उनका प्रयास रहेगा।

नशा तस्करी के मामलों पर भी उनकी कड़ी नजर रहेगी। नशा तस्करी पर लगाम लगाई जाए और युवाओं को यहां से बाहर निकाला जाए। उन्होंने कहा कि शिमला जिला में नशा तस्करी को रोकने के लिए पुलिस और प्रभावी ढंग से काम करेगी और महिला सुरक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी।

वहीं कोरोना को देखते पूरे उन्होंने शहरवासियों और शिमला पहुंच रहे पर्यटकों से अपील की कि पुलिस उनके स्वागत में हरवक्त तत्पर है लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा जारी एसओपी और नियम के तहत वह प्रदेश में आए और यहां पर नियमों का पालन करें।

Share from A4appleNews:

Next Post

'रथ' पर सवार होकर हिमाचल आएंगे अनुराग ठाकुर, सोलन स्वागत के लिए तैयार- कटवाल

Wed Aug 18 , 2021
एप्पल न्यूज़, सोलन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी संजीव कटवाल ने सोलन विश्राम गृह में अनुराग ठाकुर के स्वागत की तैयारियों की समीक्षा बैठक में भाग लिया।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया, पवन गुप्ता, मदन शर्मा, भरत सैनी उपस्थित रहे। भाजपा उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने मीडिया […]

You May Like

Breaking News