हरियाणा के नारायणगढ़ से पकड़ा काला अंब से लापता हैड कांस्टेबल, CID ने खोज निकाला अब होगी पूछताछ

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, सिरमौर
हिमाचल पुलिस व CID टीम ने सिरमौर पुलिस थाना काला अंब से लापता हैड कांस्टेबल जसवीर सैनी को शुक्रवार को हरियाणा के नारायणगढ़ से ढूंढ निकाला है। तीन दिन से लापता चल रहे जसबीर को नाहन लाया गया है।

दिगर हो कि 11 जून की रात से मुख्य आरक्षी जसवीर सैणी लापता चल रहा था। सीआईडी क्राइम के डीआईजी डा. डीके चौधरी ने मुख्य आरक्षी जसवीर सैनी ने कहा कि जल्द इस मामले की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

गौर हो कि इस मामले की जांच स्टेट सीआईडी क्राइम डा. डीके चौधरी कर रहे हैं। वह शुक्रवार सुबह से ही कालाअंब थाना में ही डेरा डाले हुए थे।

हैड कांस्टेबल जसवीर सेनी के परिजनों और पुलिस विभाग ने भी थोड़ी राहत पाई है क्योंकि इस मामले से पुलिस की भी खूब किरकिरी हो रही थी जबकि परिजन भी हताश थे।

जसबीर सैनी ने SP सिरमौर पर कई संगीन आरोप लगाए थे। मारपीट के एक मामले में दबाव बनाने का आरोप और फिर SP द्वारा प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए जसवीर ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की थी जिसके बाद खुद लापता था।

अब मामले की गहनता से जांच होगी और तथ्यों को सामने लाकर सच्चाई पेश की जाएगी। यही नहीं जसबीर पर भी विभागीय कार्रवाई हो सकती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में सूरज का अग्नि प्रकोप, शिमला में 10 साल बाद तापमान पहुंचा 31 डिग्री सेल्सियस पार

Sat Jun 15 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला मैदानी क्षेत्रों के साथ अब पहाड़ों में भी सूरज आग उगल रहा है। राजधानी हिमाचल प्रदेश में गर्मी से बेहाल हो गया है। शिमला में शुक्रवार को 10 साल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले वर्ष 2014 में जून में ही अधिकतम तापमान 31.4 […]

You May Like

Breaking News