हिमाचल में सूरज का अग्नि प्रकोप, शिमला में 10 साल बाद तापमान पहुंचा 31 डिग्री सेल्सियस पार

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

मैदानी क्षेत्रों के साथ अब पहाड़ों में भी सूरज आग उगल रहा है। राजधानी हिमाचल प्रदेश में गर्मी से बेहाल हो गया है। शिमला में शुक्रवार को 10 साल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इससे पहले वर्ष 2014 में जून में ही अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। भीषण गर्मी के बीच हिमाचल के आठ जिले ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, शिमला और मंडी लू की चपेट में आ गए हैं।

प्रदेश के 9 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार रहा। शुक्रवार इस सीजन का प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। हिमाचल के सभी क्षेत्रों में 18 जून तक गर्मी का प्रकोप जारी रहने का पूर्वानुमान है।

इस दौरान तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होने का पूर्वानुमान है। 18 जून से प्रदेश में प्री मानसून की बौछारें पड़ने के आसार हैं।

क्षेत्र अधिकतम तापमान

नेरी 46.7

ऊना 43.6

धौलाकुआं 43.2

बिलासपुर 43.1

हमीरपुर 41.8

कांगड़ा 41.2

बरठीं 40.9

सुंदरनगर 40.8

चंबा 40.4

मंडी 39.4

नाहन 39.0

सोलन 37.5

धर्मशाला 37.0

शिमला 31.0

मनाली 29.2

Share from A4appleNews:

Next Post

खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक- रोहित ठाकुर

Sat Jun 15 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज रोहडू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शील पंचायत में 48 वीं बुशैहर क्रिकेट कप प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की।इस अवसर पर उनके साथ मुख्य संसदीय सचिव एवं रोहडू विधान सभा क्षेत्र के विधायक मोहन लाल ब्राकटा भी उपस्थित रहे।  रोहित […]

You May Like