IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

बागीपुल क्षेत्र की मन्दिर कमेटियों और महिला मंडलों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में किशोरी लाल को दिया दान

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मदन सावरिया, बागीपुल

इन दिनों पूरी दुनिया करोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से पूरी दुनिया थम सी गई है। सम्पूर्ण भारत में करोना से दम तोड़ने वालों की संख्या 1000 से पार हो चुकी है। ऐसी संकट की स्थिति में आनी उपमंडल के कई सामाजिक कार्यकर्ता, मंदिर कमेटी, समेत महिला मंडल सामाजिक संगठन अतुलनीय योगदान दे रहे हैं।

वहीं महिला मंडल की महिलाओं द्वारा खुद के तेयार किए गए मास्क लोगों को वितरित किए जाने के साथ- साथ आर्थिक सहयोग के लिए आगे आना सचमुच हर्ष का विषय है।

\"\"

वीरवार को आनी विधानसभा के विधायक किशोरी लाल सागर के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए विभिन्न मंदिर कमेटी और महिला मंडलों ने सहयोग राशि दान की। महिला मंडलों में से महिला मंडल सरदेढ़- 1100, महिला मंडल करोट- 5100,महिला मंडल मुल्ह- 1200, महिला मंडल उथखनेर- 5100, महिला मंडल टिपर 1300, महिला मंडल फरुटी 4100, महिला मंडल रकागी- 1100, की धनराशि दान की।

चौतरू नाग शोघा के कारदार चमन लाल ने मंदिर कमेटी की ओर से 51000, पटारनी नाग के कारदार संतोष कुमार ने 11000, झाकडू नाग टिपर के कारदार भीमसैन ने मंदिर कमेटी की ओर से 11000 की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की।

वहीं विधायक किशोरी लाल सागर ने सभी मंदिर कमेटियों और महिला मंडलों का आभार जताया और सभी से घरों पर रहने, सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के साथ- साथ सरकार द्वारा जारी दिशा- निर्देशों के पालन करने की अपील की।

Share from A4appleNews:

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस - मजदूर वर्ग के समक्ष चुनौती व अवसर

Fri May 1 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला शिकागो के अमर शहीदों ने मालिकों की गुलामी से मुक्ति,अपने आदर्शों को पूर्ण करने व पूंजीपतियों की लूट को रोकने के लिए 11 नवम्बर 1887 को खुशी-खुशी फांसी का फंदा चूम लिया। ठीक वैसे ही जैसे बाद में 23 मार्च 1931 को भारतवर्ष में शहीद भगत सिंह,सुखदेव […]

You May Like

Breaking News