BCS के 3 छात्रों की किडनैपिंग में कोकुनाला से सुमित सूद गिरफ्तार, आरोपी ने कैलिफोर्निया के वर्चुअल नंबर से किए थे कॉल

एप्पल न्यूज,शिमला

शिमला पुलिस ने शिमला के एक स्कूल के तीन 11 वर्षीय छात्रों को सुरक्षित बरामद कर लिया है। ये छात्र 9 अगस्त को स्कूल से लापता हो गए थे।

बरामदगी का विवरण:
छात्रों को कोटखाई के कोकुनाला गाँव से बरामद किया गया। कोकुनाला निवासी सुमित सूद को हिरासत में लिया गया है।

इनपुट एक संदिग्ध वाहन से प्राप्त हुआ, जिसने जांच को दिशा दी। जिसे शिमला पुलिस के सघन प्रयास और छह घंटे के अथक परिश्रम के बाद वाहन और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया ।

इस पूरे अन्वेषण को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षिक नवदीप सिंह के नेतृत्व में आगे बढ़ाया गया ।

इसमें मुख्यत सभी शहर के अधिकारी और थाना प्रभारी न्यू शिमला , सीसीटीवी टीम तथा डीसीआरबी टीम की भूमिका रही ।

पूर्व की भाँति स्पेशल टीम ने आपराधिक अन्वेषण में अपनी दक्षता और शानदार अनुभव का परिचय दिया है।

जांच की स्थिति:
अपहरण का मामला – एफ आई आर संख्या- 20/25 , पुलिस थाना – न्यू शिमला , धारा 137B) दर्ज है। जांच जारी है, जिसमें सीसीटीवी, फोन रिकॉर्ड और कैलिफोर्निया के वर्चुअल नंबर से कॉल शामिल हैं।

शिमला पुलिस और पूरी टीम के प्रयासों की डीजीपी हिमाचल प्रदेश ने सराहना करते हुए कहा कि यह पुलिस की सतर्कता और पेशेवर दक्षता का परिणाम है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राजीव राणा ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

Mon Aug 11 , 2025
एप्पल न्यूज, हमीरपुर असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने अपना जन्मदिन आशा किरण संस्थान, कुठेड़ा घुमारवीं के दिव्यांग बच्चों के साथ हर्षोल्लास एवं स्नेहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को केक खिलाकर खुशियों में सहभागी बनाया। राजीव राणा ने कहा कि इन बच्चों की […]

You May Like

Breaking News