शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का दावा- जीत का सिलसिला जारी रखेगी कांग्रेस, लोकसभा व उपचुनाव दोनों जीतेंगे

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिक्षा मंत्री एवम शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी रोहित ठाकुर ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में संसदीय क्षेत्र के ब्लॉक प्रभारी और ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक ली। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई है।

पार्टी जल्द ही लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी की घोषणा करेगी और इसके तुरंत बाद कांग्रेस कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे। रोहित ठाकुर ने लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव में भी जीत का दावा किया है।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि बीते 15 महीने में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने बेहतरीन काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किए गए कामों को लेकर ही जनता के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे।

उन्होंने कहा कि साल 2021 में उपचुनाव, साल 2022 में विधानसभा चुनाव और साल 2023 में नगर निगम शिमला के चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अब साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस जीत हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की भी घोषणा करने वाली है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आपदा में राहत मेन्यू में बदलाव किया है। सरकार ने हर प्रभावित को मदद की कोशिश की।

कर्मचारियों को ओपीएस दी गई हैं। महिलाओं को 1500 दिए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इस चुनाव आयोग से शिकायत करके इसे रोकने का प्रयास किया है।

रोहित ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को तो यह पता ही नहीं था कि उनका मैनेजमेंट कहां से हो रहा है।

प्रदेश नेतृत्व को केवल आदेश मिलते हैं और इसके बाद उन्हें इसी के अनुरूप काम करना पड़ता है। रोहित ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने किसे टिकट देना है और किसे नहीं, यह आलाकमान तय करता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

"जो होना था हो गया", एक बार BJP का "तीर" चल गया, अब "परिंदा" भी सरकार को पर नहीं मार सकता- अग्निहोत्री

Wed Mar 27 , 2024
एप्पल न्यूज़, ऊना जो होना था, हो गया, भाजपा ने जो तीर चलाना था चल गया। यह वन टाइम होता है, हो गया। अब परिंदा भी सरकार को पर नहीं मार सकता है। कांग्रेस के सब विधायक की एकजुट हैं। कांग्रेस के विधायकों की संख्या बढ़ेगी। 4 जून के बाद […]

You May Like

Breaking News