IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

“जो होना था हो गया”, एक बार BJP का “तीर” चल गया, अब “परिंदा” भी सरकार को पर नहीं मार सकता- अग्निहोत्री

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, ऊना

जो होना था, हो गया, भाजपा ने जो तीर चलाना था चल गया। यह वन टाइम होता है, हो गया। अब परिंदा भी सरकार को पर नहीं मार सकता है। कांग्रेस के सब विधायक की एकजुट हैं।

कांग्रेस के विधायकों की संख्या बढ़ेगी। 4 जून के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार स्थिर, स्थाई व सशक्त होगी। जनता के लिए काम कर रहे हैं, जनता के लिए सरकार काम करेगी। 5 साल ठोक बजाकर सरकार चलेगी। यह बात प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कही।
मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि भाजपा ने जो करना था कर लिया। उन्होंने कहा कि अब तो स्थिति यह है कि भाजपा में बगावत हो रही है, हर जगह से बगावत हो रही है। कहीं खुलकर है, कहीं अंदर है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को तो अपना कुनबा संभालना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो तीर चलाना था चल गया, अब फोके फायर होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम सतर्क हैं, सजग हैं। कांग्रेस पार्टी हर साजिश षडयंत्र का मुकाबला करेगी। उन्होंने कहा कि सवाल तो जनता पूछ रही है कि भाजपा ने आखिर देवभूमि में कौन सी राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि सत्ता के लालच में भाजपा कहां तक चली गई है।  सब जानते हैं कि यह क्या खेल हुआ है? उन्होंने कहा कि खेला तो 4 जून के बाद होगा भाजपा के साथ होगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सोच विचार कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जीत की संभावना को देखते हुए प्रत्याशियों का ऐलान करेगी। उन्होंने कहा कि पूरा नेतृत्व एकजुट होकर के इसका निर्णय करेगा।

उन्होंने कहा कि लोकसभा व उपचुनाव के लिए मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारे जाएंगे। कांग्रेस पार्टी डंके की चोट पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को 10 चाहिए, हमें तो एक चाहिए हम पूर्ण बहुमत में आएंगे, हम सभी जीतेंगे।

भाजपा के सत्ता में आने के सपने सरकार नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय है की रानी प्रतिभा सिंह को चुनाव लडऩा चाहिए।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लगातार सरकार ने गारंटीयों पर काम किया है। भाजपा ने तो 1500 रुकवाने के लिए जोर लगाया है, शिकायत की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की जहां सरकारे है वहां ओपीएस को बंद किया जा रहा है, हमने तो कर्मचारियों के भविष्य के लिए ओपीएस दिया है, इसलिए कर्मचारी तय करेंगे कि ओपीएस को बंद करने वालों का क्या करना है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मजबूती के साथ चुनाव मैदान में कांग्रेस जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस मजबूत होकर के उबरेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को टिकट दिया है, वह पार्टी का मामला है। उन्होंने कहा कि अभी उन्हें फील्ड में उतरना है, वैचारिक लड़ाई है और कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ अपने विचारों के साथ आगे बढ़ेगी और जीत दर्ज करेगी।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में विकास का दौर चला है और विकास को ही आगे बढ़ाया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर बुशहर का ऐतिहासिक "फाग मेला" 27 देवी-देवताओं शामिल, प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य सिंह ने किया देवताओं का स्वागत

Wed Mar 27 , 2024
एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर रामपुर बुशहर में चार दिवसीय ऐतिहासिक जिला स्तरीय फाग मेले का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। जिस में सांसद प्रतिभा सिंह एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुशहर रियासत की परम्परा के अनुसार राज- दरबार में देवी-देवताओं का विधिवत रूप से स्वागत किया। इस दौरान […]

You May Like

Breaking News