रामपुर बुशहर का ऐतिहासिक “फाग मेला” 27 देवी-देवताओं शामिल, प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य सिंह ने किया देवताओं का स्वागत

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर

रामपुर बुशहर में चार दिवसीय ऐतिहासिक जिला स्तरीय फाग मेले का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। जिस में सांसद प्रतिभा सिंह एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुशहर रियासत की परम्परा के अनुसार राज- दरबार में देवी-देवताओं का विधिवत रूप से स्वागत किया।

इस दौरान मेले में आमंत्रित देवी-देवताओं ने बुशहर रियासत की परम्परा के अनुसार राज परिवार को आशीर्वाद दिया। इस जिला स्तरीय फाग मेले का आयोजन नगर परिषद रामपुर के द्वारा किया जा रहा है।

गौर हो कि इस बार जिला स्तरीय फाग मेले में 29 देवी – देवताओं को निमंत्रण भेजा गया था। जिन में से देवता साहिब तेवन और देवता साहिब ब्रांदली मेले में हाजिर नहीं हुए। इस दौरान मेले में जिला शिमला व कुल्लू के 27 देवी-देवताओं ने शिरकत की।
बताते चलें कि फाग मेला एक पारंपरिक व ऐतिहासिक मेला है, जो राजा महाराजाओं के समय से चलता आ रहा है। इस मेले में स्थानीय देवी-देवताओं के साथ-साथ आसपास के देवी-देवता भी भाग लेते हैं।

यह मेला रामपुर में राजदरबार में आयोजित किया जाता है। इस मेले का आयोजन बसंत आगमन के अवसर पर किया जाता है।
जिस का शुभारंभ होली के दिन देवता साहिब जाख रचोली, देवता साहिब दत्त महाराज बसारा, देवता, साहिब महारुद्र काजल गोसो करते हैं।
इस बार मेले में आने वाले देवी- देवताओ के नजराना पर 4 लाख 54 हजार रूपये की राशि रखी गई है।इस चार दिवसीय फाग मेले में देवता साहिब बसारू, देवता साहिब गसो, देवता साहिब छोटू कीम, देवता साहिब शिंगला, देवता साहिब डन्सा, देवता साहिब लालसा, देवता साहिब शेनरी, देवता साहिबा बाडी, देवता साहिब चम्बू कशौली, देवता साहिब धारा सरगा, देवता साहिब खुड़ीजल नाग आनी देवरी, देवता साहिब डमैहड़ी, देवता साहिब सूमा, देवता साहिब शोली, देवता साहिब लैलन, देवता साहिब लकड़ावीर ठारला, देवता साहिब टूटू, देवता साहिब पंचवीर कमडाली बोन्डा सराहन, देवता साहिब चाटी, देवता साहिब कलेड़ा, देवता साहिब मंडेलु भदराल और देवी साहिबा नव दुर्गा माता गांवबील व अन्य देवी- देवताओं ने शिरकत की। नगर परिषद रामपुर के पार्षद व नगर परिषद रामपुर के कार्यकारी अधिकारी डॉ. वरुण शर्मा ने देवी-देवताओं का प्रवेश द्वार में विधिवत रूप से स्वागत किया।

इस मौके पर भारी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से देवताओं के साथ आए देवलुओं ने शिरकत कर मेले की सांस्कृतिक व परम्परा का निर्वहन किया है। इस दौरान नगर परिषद पालिका रामपुर के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

Breaking- हिमाचल कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, संजय अवस्थी और चंद्र शेखर बनाए "वर्किंग प्रेसिडेंट"

Wed Mar 27 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल कांग्रेस नई नियुक्ति के साथ ही बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार हिमाचल कांग्रेस में 2 वर्किंग प्रेसिडेंट की नियुक्ति की गई है। अर्की से विधायक संजय अवस्थी और धर्मपुर से विधायक चंद्र शेखर को […]

You May Like

Breaking News