सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमाचल के मुख्य सचिव अनिल खाची को पद से हटाया, बनाए गए राज्य चुनाव आयुक्त, विधानसभा में विपक्ष ने किया हंगामा

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव अनिल खाची को पद से हटा दिया है। प्रदेश सरकार ने गुरुवार को अनिल खाची को राज्य चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्ति दी है। इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं।

अब नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इससे पहले विधानसभा सत्र के चौथे दिन सदन में मुख्य सचिव को पद से हटाने को लेकर खूब हंगामा हुआ। इसका विपक्ष ने सदन में जोरदार विरोध किया और हंगामा हुआ।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विपक्ष से सवाल किया कि आप चीफ सेक्रेटरी लगाते थे तो पूछते थे? ऐसे मामलों पर सदन में चर्चा नहीं होनी चाहिए।

अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि यह सरकार के अधिकार क्षेत्र का मामला है। वह इसे मंजूर नहीं करेंगे। उन्होंने सदन की अगली कार्यवाही करने को कहा।

स्पीकर विपिन सिंह परमार ने कहा कि ये बातें रिकॉर्ड नहीं होंगी। इस बीच विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए वाकआउट कर दिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

किन्नौर जिला में 9 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा 'स्वच्छ हिमाचल अभियान-2021'

Thu Aug 5 , 2021
एप्पल न्यूज़, किन्नौर प्रदेश सहित किन्नौर जिला में 9 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा स्वच्छ हिमाचल अभियान 2021, यह जानकारी उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने जिला के विभागाध्यक्षों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायती राज […]

You May Like

Breaking News